Urdu Conclave 2026

राजस्थान बना अंगदान में देश का नंबर-1, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जीवनदान का संकल्प

National Organ Donation Day Rajasthan: राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर राजस्थान ने अंगदान जागरूकता में नई मिसाल पेश की. एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने स्वयं अंगदान का संकल्प लिया और प्रदेशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंगदान जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

National Organ Donation Day Rajasthan

National Organ Donation Day Rajasthan

National Organ Donation Day Rajasthan: ‘एक फैसला… 8 से 9 जिंदगियां बचा सकता है.’ इसी संदेश के साथ राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर राजस्थान ने अंगदान जागरूकता में नई मिसाल पेश की. एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने स्वयं अंगदान का संकल्प लिया और प्रदेशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंगदान जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

राजस्थान ने डिजिटल अंगदान प्रतिज्ञाओं में देश में पहला स्थान हासिल किया है. अब तक 1.41 लाख से अधिक राजस्थानवासियों ने अंगदान का संकल्प लिया है, जबकि देशभर में यह आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच चुका है.

अंगदान है सबसे बड़ी मानव सेवा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अंगदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है. प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अंगदान यूनिट बनाई गई है और 181 हेल्पलाइन व ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कोई भी व्यक्ति अंगदान का संकल्प ले सकता है. उन्होंने अंगदान से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियां खत्म करने की भी अपील की.

12 अंगदाता परिवारों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में वर्षभर चलने वाले ‘जुग-जुग जियो अभियान’ की शुरुआत के तहत 12 अंगदाता परिवारों और 10 ट्रांसप्लांट एथलीट्स का सम्मान किया गया. वहीं, अंगदान संकल्प अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भीलवाड़ा को पहला, झुंझुनूं को दूसरा और जयपुर को तीसरा स्थान मिला.

ये भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर करोड़ो की लूट का हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी

सरकार के मुताबिक, वर्ष 2015 से अब तक राजस्थान में 85 मृतक अंगदाताओं के माध्यम से 296 अंग एवं ऊतकों का सफल प्रत्यारोपण हो चुका है. इस कार्यक्रम के लोगों को साफ संदेश दिया गया है कि मौत के बाद भी जिंदगी आगे बढ़ सकती है, अगर अंगदान का संकल्प लिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read