Urdu Conclave 2026

राजस्थान में अचानक ढही पत्थर की खदान, मलबे में दबने से एक युवक की हो गई मौत

Bhinmal Stone Mine Collapse: जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. भादरड़ा इलाके में मौजूद एक पत्थर की खदान का हिस्सा अचानक ढह गया. हादसे में खदान के पास मौजूद एक युवक भारी मलबे के नीचे दब गया. आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Bhinmal Stone Mine Collapse

Bhinmal Stone Mine Collapse

रिपोर्ट – मोईन ख़ान


Bhinmal Stone Mine Collapse: जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. भादरड़ा इलाके में मौजूद एक पत्थर की खदान का हिस्सा अचानक ढह गया. हादसे में खदान के पास मौजूद एक युवक भारी मलबे के नीचे दब गया. आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मृतक की पहचान धनवाड़ा निवासी विक्रम सिंह पुत्र छतर सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया. वही पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

कामकाज के दौरान ढह गई खदान

बताया जा रहा है कि खदान में कामकाज के दौरान अचानक पत्थरों और मिट्टी का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा. वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. विक्रम सिंह मलबे की चपेट में आ गया और उसके नीचे दब गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

आसपास मौजूद ग्रामीणों और श्रमिकों ने बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू किया. ग्रामीणों ने हाथों और छोटे उपकरणों से मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला. जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे भीनमाल के राजकीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हादसे को लेकर सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद तक स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी ही नहीं थी. इसी कारण मौके पर न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही सरकारी राहत एवं बचाव दल नजर आया.

ये भी पढ़ें- सियासत में पहली बार..! ली गई नेताओं की लिखित परीक्षा, RLD ने क्या-क्या सवाल पूछे?

पूरा रेस्क्यू अभियान स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर चलाया. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सरकारी सहायता पहुंचती तो बचाव कार्य और तेजी से किया जा सकता था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read