गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
वंसुधरा राजे सिंधिया (फाइल फोटो)
Rajasthan CM News: राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी में सीएम के नाम को लेकर सियासी उठापटक जारी है. आज प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधराजे दिल्ली पहुंची हैं. इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह फिर से प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. वहीं अब राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सी.पी जोशी ने इसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जीत के प्रदेश के करीब 80 से 90 उनसे मुलाकत कर चुके हैं.
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि वसुंधारे राजे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को शुभकामनाएं देने के लिए वहां गई हैं. यह स्वाभाविक प्रक्रिया है. इसके बाद उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी विधायक को जयपुर आने के लिए फोन नहीं किया गया है.
सी.पी जोशी ने आगे कहा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व जो करेगा प्रदेश हित में करेगा. पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है. जीत के बाद विधायक देव दर्शन के लिए जा रहे हैं फिर प्रदेश कार्यालय आ रहे हैं. वहीं सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से तलब किया गया है. वह नड्डा के घर पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगी.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: बाबा बालकनाथ ने दिया सांसद पद से इस्तीफा, अब बन सकते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री!
वसुंधरा राजे के सीएम बनने के कयास इस बात से भी लगाए जा रहे है कि चुनाव में जीत के बाद जयपुर में 40 विधायकों ने उनसे मुलाकात की थी. इसके बाद पार्टी आलाकमान ने भी उनसे संपर्क साधा था. वहीं तब बताया गया कि पार्टी ने उनसे विधायकों के साथ हुई बातचीत के पूछा था. इसके वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन माना गया था. वहीं जब इस वसुंधरा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के अनुशासन के बारे में पता हैं और वो पार्टी अनुशासन का पालन करती हैं. वह पार्टी के खिलाफ कुछ भी नहीं करेंगी.
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…