Bharat Express DD Free Dish

बिना जंग PoK कैसे बनेगा भारत? मोरक्को से रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को बताई उसकी औकात

Rajnath Singh Statement on PoK: अपने मोरक्को दौरे पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई है. उन्होंने PoK और अमेरिका पर बात की है.

Rajnath Singh Statement on PoK in Morocco

Rajnath Singh Statement on PoK: एक तरफ पाकिस्तान जहां आतंकियों को पुलिस की सुरक्षा में रैली करने की खुली छूट देता है. वहीं अब एक बार फिर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को उसकी असली औकात दिखाई है. मोरक्को की धरती से उन्होंने सिर्फ अमेरिका पर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर भी जमकर निशाना साधा. भारत की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चेतावनी देकर उन्होंने साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान ने फिर कोई हिमाकत की, तो उसे इस बार भी मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. राजनाथ सिंह की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि उन्होंने पीओके को लेकर कहा कि उसे अब किसी जंग की जरूरत नहीं. वह खुद भारत में शामिल होगा.

बता दें राजनाथ सिंह का मोरक्को के ऐतिहासिक दौरे (Rajnath Singh Morocco visit) पर हैं. वे भारत की ओर से मोरक्को का दौरा करने वाले पहले रक्षा मंत्री हैं. इस यात्रा को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

PoK भारत का हिस्सा बनेगा (Rajnath Singh on PoK)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) एक दिन भारत का हिस्सा बनेगा और इसके लिए जंग की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि PoK के लोग खुद ही कहेंगे कि वे भारतीय हैं.

ऑपरेशन सिंदूर तत्काल शुरू करेंगे

राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि पाकिस्तानी आतंकियों ने फिर कोई हमला किया तो हम ऑपरेशन सिंदूर तत्काल शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.

ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान में अंतर नहीं समझ पाई मुनीर सेना! आपने ही लोगों पर बरसाए बम; 30 से ज्यादा मौत

भारत की तैयारी पहले रोज से

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी तैयारी का स्तर यह है कि पहलगाम आतंकी हमले के अगले ही दिन एक मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रक्षा सचिव, तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यदि हमने आंकड़ा बताया तो लोग खुशी से नाचने लगेंगे.

अमेरिका के साथ रिश्ते

राजनाथ सिंह ने अमेरिका के साथ रिश्तों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का तुरंत जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग उदार और बड़े दिल वाले होते हैं, वे किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते हैं.

ये भी पढ़ें: पति की लाश को बनाया ‘खाद’, अब उगा रही हैं पौधे; सरकार ले आई Human Composting पर कानून

पाकिस्तान का खोखला राष्ट्रवाद (Rajnath Singh on Pakistan)

राजनाथ सिंह का यह बयान यह पाकिस्तान के उस खोखले राष्ट्रवाद पर सीधा तंज है, जहां सरकार और सेना अपनी ही जनता पर जुल्म करती है. जिस पीओके को पाकिस्तान अपना हिस्सा मानता है, वहां के लोग खुद ही आजादी की मांग कर रहे हैं. राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान को अब किसी बाहरी दुश्मन की जरूरत नहीं, वह खुद ही अपनी हरकतों से अपना अंत लिख रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read