देश

Chhattisgarh Exit Poll 2023: BJP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जानें किसकी बन सकती है सरकार

Chhattisgar Exit Poll: तेलंगाना में मतदान समाप्त हो चुका है. इसके साथ ही पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हो गए हैं. ऐसे में तमाम सर्वे एजेंसियों के सर्वे आना शुरू हो गए. पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी. इसके लिए एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं. बता दें कि सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही थी और हुआ भी ऐसा भी. सर्वे एजेंसियों के नतीजों के मुताबिक, दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने जा रही है.

हम आपको कई एजेसियों के नतीजे दिखाएंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ में दोनों पार्टियों को कितनी सीट मिल रही हैं और किसकी सरकार बन सकती है.

सबसे पहले इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के सर्वे की नतीजे

अगर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के नतीजों की मानें तो प्रदेश में कांटे की टक्कर जा रही है. हालांकि सरकार किसकी बनेगी ये साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि सर्वे में बहुमत किसी को नहीं मिला है. एग्जिट पोल के हिसाब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 36-46 सीट मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस को 40-50 सीट का अनुमान है. इसके सीट भलें कांग्रेस की ज्यादा हैं, लेकिन सरकार को लेकर पेंच फंस सकता है.

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के नतीजे

BJP- 36 से 46

कांग्रेस – 40 से 50

अन्य- 1 से 5

एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे के नतीजे

अगर एबीपी न्यूज सी वोटर के नतीजों की मानें तो यहां भी पेंच फंसा हुआ है. यहां भी सरकार किसी की भी साफ नहीं बन रही है. दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर हैं. बहुमत किसी को भी नहीं मिल रहा है. कांग्रेस को 41-53 सीटें मिल रही हैं तो बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिल सकती हैं.

BJP- 36 से 48

कांग्रेस – 41 से 53

अन्य- 0 से 4

मैट्रिज़ के सर्वे के नतीजे

वहीं मैट्रिज़ के नतीजों की मानें तो यहां कड़ी टक्कर तो हैं लेकिन सरकार कांग्रेस की बन रही है, क्योंकि कांग्रेस को 44 से 52 सीटें. वहीं बीजेपी को 34 से 42 सीटें मिल सकती हैं.

BJP- 34 से 42

कांग्रेस – 44 से 52

अन्य- 0 से 0

इसके अलावा इंडिया टीवी सीएनएक्स की मानें तो यहां भी कांग्रेस की सरकार बन रही है.

BJP- 30 से 40

कांग्रेस – 46 से 56

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago