Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुजरात की 4 राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव घोषित, संख्या बल देखते हुए BJP उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय

Rajya Sabha Election 2024: गुजरात में राज्य सभा की 4 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होनी है. इसके लिए नोटिफिकेशन 8 फरवरी को जारी होगा. 15 फरवरी तक उम्मीदवारों का अपना फॉर्म जमा कर देना होगा.

Gujrat sabha election 2024

गुजरात राज्यसभा चुनाव 2024.

Rajya Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनावो की तैयारियों के बीच राज्य सभा की 56 सीटों के चुनाव की तीरीख तय हो गई है. जिनमें गुजरात की भी चार सीटों के लिए चुनाव होना है. ऐसे में अब गुजरात बीजेपी में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं क्योंकि संख्या बल के आधार पर इस बार चार की चार सीट बीजेपी के पाले में आने वाली है.

बता दें कि गुजरात में राज्य सभा की 4 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होनी है. इसके लिए नोटिफिकेशन 8 फरवरी को जारी होगा. 15 फरवरी तक उम्मीदवारों का अपना फॉर्म जमा कर देना होगा. 16 फरवरी को इसकी जांच की जाएगी. जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है.

4 में से दो सीट भाजपा के पास

गुजरात में चार राज्य सभा सीटों में से दो भाजपा और दो कांग्रेस के पास हैं. फिलहाल केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रुपाला भाजपा की ओर से सांसद हैं. जिनका टर्म खत्म हो रहा है. माना जा रहा है कि इन दोनों नेताओं को भाजपा लोकसभा के चुनाव मैदान में उतार सकती है. क्योंकि, भाजपा ने दो बार या उससे ज्यादा टर्म राज्यसभा सांसद रहे नेताओं को लोकसभा लड़ने के लिए तैयारी करने की सूचना पहले से ही दे दी है.

आदिवासी समुदाय का हो सकता है उम्मीदवार

ऐसे में तय है कि गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए बीजेपी के तमाम नए चेहरे होंगे. इसमें कौन से नाम हैं इस पर फिलहाल चर्चा गरमा गई है. सूत्रों की मानें तो गुजरात से राजसभा जाने वाले उम्मीदवार जनरल दलित ओबीसी आदिवासी समाज से होंगे. ताकि उसका फायदा लोकसभा चुनावों में भी मिल सके. वहीं कांग्रेस से अमीबेन याग्निक और नारण राठवा सांसद हैं. जिनका राज्यसभा का सफर इस टर्म के साथ ही खत्म होने जा रहा है और संख्या बल के आधार पर इस बार कांग्रेस किसी को भी राजसभा भेजने की स्थिति में नहीं है.

यह भी पढ़ें: आग का गोला बनी बस… मेगा हाईवे पर रात में लगी भीषण आग, हादसे की तस्वीरें देख कांप जाएंगे!

आदमी पार्टी के चार विधायक विपक्ष में

फिलहाल गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के 15 और आम आदमी पार्टी के चार विधायक विपक्ष में हैं जो राज्य सभा चुनाव के लिए पर्याप्त आंकड़ा नहीं है. गुजरात से राज्य सभा के 11 सदस्य हैं जिसमें अभी 8 भाजपा के और 3 कांग्रेस से हैं. मगर, 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के बाद भाजपा के 10 सांसद हो जाएंगे और कांग्रेस के पास सिर्फ एक ही सांसद राज्यसभा में बचेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital