Bharat Express DD Free Dish

कविता में अनुकल्प ने बताई थी पाप की पटकथा, चंपत राय बजा रहे थे ताली; देखे वायरव हुआ वीडियो

Ram Mandir donation scam: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा का कविता पाठ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस दौरान मंच पर चंपत राय भी मौजूद थे.

Ram Mandir donation scam: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो उनके धार्मिक आयोजन का है, जहां वे मंच से कविता पाठ कर रहे थे. कविता में उन्होंने कहा कि कुछ जीवन जीना है मुझको, कुछ पाप को पीना है मुझको. इस दौरान मंच पर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद थे. फिलहाल अनुकल्प मिश्रा जेल में हैं और उनके पास से 16.82 लाख रुपये बरामद किए गए थे.

SIT जांच में नाम आया सामने

अनुकल्प मिश्रा, मिल्कीपुर क्षेत्र के बसावां गांव के निवासी हैं. मंदिर ट्रस्ट में उन्हें दानराशि की गिनती और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई थी. SIT की जांच में उनका नाम सामने आने के बाद उन्हें इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. एफआईआर में उनके साले लवकुश मिश्रा का नाम भी दर्ज है.

गांव में बढ़ता दबदबा

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर से जुड़ने के बाद अनुकल्प का सामाजिक और आर्थिक प्रभाव तेजी से बढ़ा. आरोप है कि उनकी पहुंच मंदिर प्रशासन और नेताओं तक थी. हालांकि पुलिस ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

परिवार का आरोप

अनुकल्प के रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने जमीन हड़प ली और उन्हें जेल तक भिजवा दिया. उन्होंने कहा कि जैसा किया है वैसा ही फल मिलेगा. इससे साफ है कि गांव में उनका दबदबा काफी बड़ा माना जाता है.

धार्मिक आयोजन में भीड़

अनुकल्प मिश्रा के धार्मिक आयोजनों में बड़े-बड़े लोग शामिल हुए. इनमें चंपत राय, अयोध्या के महापौर गिरिशपति त्रिपाठी और कई सांसद-विधायक भी मौजूद थे. बताया जाता है कि उनके आयोजन में करीब सात हजार लोग शामिल हुए थे.

रिश्तेदारों के आरोप

अनुकल्प की चाची नेहा मिश्रा ने कहा कि मंदिर में नौकरी मिलने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति अचानक मजबूत हो गई. उन्होंने नोएडा में महंगा फ्लैट खरीदा, जमीनें लीं और रिश्तेदारों को आर्थिक मदद दी. आरोप यह भी है कि उन्होंने अपने बहनोई लवकुश मिश्रा को मंदिर प्रशासन में नौकरी दिलवाई.

संपत्तियों पर सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स और परिजनों के आरोपों के मुताबिक, अनुकल्प ने कई जगह जमीन खरीदी और धार्मिक आयोजनों में बड़ी रकम खर्च की. यहां तक कि एक आयोजन में उन्होंने 500 महिलाओं को साड़ी भी भेंट की थी.

ये भी पढ़ें-यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 21 जून से 1,300 से ज्यादा मौतें; WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

जांच जारी

फिलहाल SIT उनकी संपत्तियों, आय के स्रोत और आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी. लेकिन अब तक सामने आए तथ्यों से साफ है कि अनुकल्प मिश्रा इस पूरे मामले में अहम किरदार हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest