Bharat Express DD Free Dish

भगवान राम को ही लूट लिये ये लुटेरे, रामलला का हार और चरण पादुका तक कर दिये गायब, ऊपर से नीचे तक सभी शक के घेरे में

Ram Mandir Scam: भगवान राम के मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT ने गुरुवार को भी मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था और उसकी गिनती सहित बैंक में जमा प्रक्रिया की जांच की. इसी बीच भगवान राम की चरण पादुका और उनका हार भी गायब मिला.

Ram Mandir Scam

Ram Mandir Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले की जांच कर रही SIT हर एंगल से छानबीन कर रही है. इसी बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि रामलला के हार और उनकी चरण पादुका भी गायब है. आशंका जताई जा रही है कि वो भी चोरी हो गए हैं.

भगवान राम के मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT ने गुरुवार को भी मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था और उसकी गिनती सहित बैंक में जमा प्रक्रिया की जांच की. जांच की टीम हिंदू धर्मावलंबियों के द्वारा चढ़ाये गए हर एक नकदी और सोने-चांदी व जवाहरात की पड़ताल कर रही है. इसी बीच भगवान राम की चरण पादुका और उनका हार भी गायब मिला.

इस चोरी के सामने आने के बाद मंदिर के पुजारी, टिन्नू यादव समेत कई कर्मचारी भी शक के घेरे में आ गए हैं. SIT की टीम ने गुरुवार को गोपाल राव और टिन्नू यादव से इस मामले के संबंध में पूछताछ की. मंदिर के पुजारी को लेकर भी इस दौरान बड़ी खबर सामने आई है.

जेवरातों को पिघलाकर सोने की ईंट बनाने का दावा

बताया जा रहा है कि जांच टीम ने राम मंदिर से जुड़ा हीरा जड़ित हार और चरण पादुका के बारे में पूछताछ की. जिसपर पुजारी ने कहा कि हार और चरण पादुका भगवान को पहनाने के बाद टिन्नू यादव को वापस दे दिया था. जिसपर टिन्नू यादव ने अलग ही दावा पेश किया.

जानकारी के मुताबिक SIT की पूछताछ में टिन्नू यादव ने बताया कि इन चीजों को पिघलाकर सोने की ईंट बनाई जानी थी. जब इस बारे में आभूषण रखने के लिए जिम्मेदार कृष्ण देव तिवारी से पूछताछ हुई तो वो ना तो सोने की ईंट दिखा पाया और ना ही कोई रसीद की जानकारी दे पाया.

ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा से हुई पूछताछ

अब एसआईटी की टीम मंदिर से जुड़े हर सीसीटीवी फुटेज, बैंकिंग रिकॉर्ड्स सहित सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है. जांच एजेंसियों ने इस मामले में अबतक कई कर्मचारियों, सेवादारों और चढ़ावे की देखरेख करने वाले संबंधित लोगों से पूछताछ की है.

ये भी पढ़ें- भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio के IPO का हुआ ऐलान, मार्केट में आएगा 27 करोड़ शेयर्स का फ्रेश इश्यू

दावा किया जा रहा है कि अबतक 5 दर्जन से अधिक लोगों से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है. उधर SIT की टीम ने ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा से भी कई घंटों की पूछताछ की है. सभी तथ्यों को क्रॉस चेक किया जा रहा है. ताकि किसी भी अनियमितता की जानकारी मिल सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read