Ram Mandir Donation Scam: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार दोपहर एक बार फिर राम मंदिर चंदा घोटाले पर तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मंदिर में पहले दिन से ही ‘खेल’ चल रहा था और यही वजह है कि वह आज तक दर्शन करने नहीं गए.
चार साल पहले उठाया था सवाल
बृजभूषण सिंह ने दोहराया कि उन्होंने यह मुद्दा चार साल पहले ही उठाया था जब कोई और इस पर बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा था. उनका कहना है कि मंदिर में गड़बड़ी के चलते ही उन्होंने दूरी बनाए रखी. उस समय भी उन्होंने आरोप लगाया था कि गोंडा और आसपास के क्षेत्रों की जनता को अयोध्या से अलग कर दिया गया है.
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर चंदे के विवाद पर कहा, "मुझे जो बोलना है, मैं पहले बोल चुका हूं और जब कोई नहीं बोला था संसार में, चार साल पहले बोल चुका हूं। इसलिए आज तक मैं राम जन्मभूमि दर्शन करने नहीं गया,… pic.twitter.com/m4tDHERRvk
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 4, 2026
आंदोलन से जुड़े लोगों को दरकिनार
पूर्व सांसद ने कहा कि जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाकर पुराने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों को किनारे किया जा रहा है. हाल ही में जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चंदा घोटाले का मुद्दा उठाया, तो बृजभूषण भाजपा के पहले नेता थे जिन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा था कि अगर वह खुलकर बोलेंगे तो उनका नुकसान होगा क्योंकि इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं.
निष्पक्ष जांच की मांग
17 जुलाई को भी उन्होंने बयान दिया था कि कोई भी मुद्दा बिना वजह नहीं उठता और बिना आग के धुआं नहीं होता. उनका कहना था कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि इसकी आंच ट्रस्ट से आगे बढ़कर केंद्र और प्रदेश तक पहुंच रही है. उन्होंने ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों को ही इस स्थिति का कारण बताया.
ये भी पढ़ें-अयोध्या के बाद बदरीनाथ में भी ‘कैंची’! चढ़ावे पर डाका, CCTV में क्या कैद हुआ? मंदिर समिति का बड़ा बयान
आंदोलन से जुड़े रहे बृजभूषण
बृजभूषण शरण सिंह लंबे समय से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं. लेकिन भूमि पूजन और उद्घाटन कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने पहले भी आरोप लगाया था कि अयोध्या से गोंडा और देवी पाटन मंडल को दूर किया जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

