Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नंगे पैर अयोध्या जाऊंगी… सीमा हैदर बोली- परिवार समेत भगवान राम के दर्शन करना चाहती हूं

Seema Haider Will go Ayodhya with Family Viral Video: सीमा हैदर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे खुशनसीब है कि भगवान राम के भव्य मंदिर को बनते देख रही है।

Seema Haider Will go Ayodhya with Family Viral Video

सीमा हैदर भी अयोध्या जाना चाहती है.

Seema Haider Will go Ayodhya with Family Viral Video: अयोध्या में राम मंदिर का पीएम मोदी 22 जनवरी को उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस दिन के प्रमुख यजमान होंगे. इस बीच सीमा पार से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे भी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को देखना चाहती है और उसके दर्शन करना चाहती है.

यह भी पढ़ेंः मकर संक्रांति पर 90 अमेरिकी बनेंगे हिंदू, दुनिया में बज रहा सनातन का डंका

इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हम बहुत खुश हैं. हमारे गांव में आज भी मंदिर को लेकर बहुत खुशी है. लोगों में मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्साह है. सीमा ने कहा कि हम भी दो बार दीवाली मनाएंगे. बहुत सारे लोग राम मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं. 22 जनवरी को हमारे घर में भी सुंदरकांड का पाठ होगा.

अयोध्या जाना किसको पसंद नहीं है?

यह पूछने पर कि अगर आपको राम मंदिर जाने का न्योता मिलता है तो क्या आप वहां पर जाएंगे. इस पर सीमा ने जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या जाना किसको पसंद नहीं है. हमारी पूरी तैयारी है. मैं और मेरा परिवार राम मंदिर जाएंगे. सीमा हैदर ने कहा कि मेरी बहुत इच्छा है. मैं स्वयं को खुशनसीब मानती हूं कि मैं राम मंदिर को बनते देख रही हूं. बता दें कि पिछले दिनों सचिन और सीमा की जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पांचवें बच्चे को जन्म देगी.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, जाहिर की खुशी, तस्वीर शेयर कर कही ये बात



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital