Bharat Express DD Free Dish

राम मंदिर ट्रस्ट ने अपनाया तिरुपति फॉर्मूला, CEO चयन को 3 सदस्यीय पैनल गठित

Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. बैठक में तिरुपति मंदिर की तर्ज पर CEO नियुक्त करने का फैसला लिया गया.

Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बाद सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई. इस बैठक में तिरुपति मंदिर की व्यवस्था को मॉडल मानकर CEO नियुक्त करने का फैसला लिया गया. इसके लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है.

समिति में कौन-कौन शामिल?

CEO चयन समिति में सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत और लेफ्टिनेंट जनरल सुरेश हावड़े को शामिल किया गया है. यह समिति योग्य उम्मीदवारों का चयन कर अपनी सिफारिश ट्रस्ट को सौंपेगी.

इस्तीफे और नई जिम्मेदारी

बैठक से पहले ट्रस्ट ने महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इसके बाद कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई.

बैठक का एजेंडा

राम जन्मभूमि परिसर के गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास ने की. बैठक में नौ स्थायी सदस्यों में से सात मौजूद रहे. कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने माना कि चढ़ावे की चोरी से लाखों भक्तों को दुख पहुंचा है और ट्रस्ट के प्रबंधन में कमियां रही हैं.

कौन-कौन रहे मौजूद?

बैठक में विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य, स्वामी परमानंद गिरि, जगद्गुरु बासुदेवानंद सरस्वती, कृष्ण मोहन, महंत दिनेंद्र दास, डीएम शशांक त्रिपाठी और विहिप नेता दिनेश चंद्र शामिल हुए. विशेष आमंत्रित के तौर पर महंत कमल नयन दास भी मौजूद रहे. वहीं, नृपेंद्र मिश्रा और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े.

ये भी पढ़ें-राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से दूर रहे चंपत राय और अनिल मिश्रा, इस्तीफा हुआ मंजूर; अब कृष्ण मोहन बने नए बॉस

ट्रस्ट ने साफ किया कि मंदिर प्रबंधन में सुधार के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं. CEO की नियुक्ति से व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read