Bharat Express DD Free Dish

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

Ram Nath Kovind 79th birthday amit shah

गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

Ram Nath Kovind 79th birthday: देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, सांसद रवि किशन और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

अमित शाह ने दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर राष्ट्रपति पद तक पहुंचना उनकी सार्वजनिक यात्रा को दर्शाता है. शाह ने वंचितों के कल्याण और संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति कोविंद के समर्पण का भी जिक्र किया। उन्होंने स्वस्थ जीवन की कामना की.

योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए प्रभु श्रीराम से उनके लिए प्रार्थना करने की बात कही.

विनोद तावड़े ने सादगी और सेवा को किया याद

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संदेश में कोविंद के सार्वजनिक जीवन में सादगी का उल्लेख किया. तावड़े ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी और यह प्रेरणा का विषय है.

रवि किशन और राकेश सिन्हा ने भी दी बधाई

बीजेपी सांसद रवि किशन ने रामनाथ कोविंद को बताते हुए उनके योगदान को याद किया. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की. वहीं, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि देश और देशवासियों के प्रति कोविंद की कल्याण भावना और उनके विचार प्रेरणा का स्रोत रहे हैं.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता


रामनाथ कोविंद का सार्वजनिक जीवन

रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति रहे. राष्ट्रपति पद संभालने से पहले वह बिहार के राज्यपाल भी रहे. जन्मदिन पर नेताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन को याद किया. उनके सरल व्यक्तित्व, संवैधानिक भूमिका और समाज के वंचित वर्गों से जुड़े योगदान का उल्लेख किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read