भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन में पूर्व राष्ट्रपति के योगदान, संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा और सादगीपूर्ण जीवनशैली की जमकर सराहना की.
संवैधानिक मूल्यों के प्रति रहा अटूट समर्पण’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान रामनाथ कोविंद का भारत के विकास, हमारे संविधान में निहित मूल्यों और जन-कल्याण के प्रति हमेशा अटूट समर्पण रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पूरे उत्साह और सादगी के साथ देश की अनवरत सेवा की है, जिसके कारण समाज का हर वर्ग उनका दिल से आदर और सम्मान करता है.
Warm birthday greetings to former President Shri Ram Nath Kovind Ji.
His long years in public life have been marked by a steadfast commitment to the development of India, the values enshrined in our Constitution and welfare of the people. He has served the nation with passion…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
प्रधानमंत्री मोदी ने ईश्वर से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु होने की प्रार्थना की. पीएम मोदी का यह संदेश पूर्व राष्ट्रपति के प्रति उनके गहरे सम्मान और आत्मीय संबंधों को दर्शाता है.
देश भर में सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल
उल्लेखनीय है कि देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद का कार्यकाल अपनी सादगी, सर्वसमावेशी सोच और संवैधानिक मर्यादाओं के पालन के लिए जाना जाता है. पीएम मोदी की इस विशेष बधाई के बाद सोशल मीडिया पर भी देशवासियों और विभिन्न हस्तियों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है.
यह भी पढ़ें-बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





