Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ram Navami 2025: श्रीराम जन्मोत्सव पर चित्रकूट में 11 लाख दीये जले, ओरछा के राम राजा मंदिर में निकली मनमोहक झांकी

मध्यप्रदेश में आज श्रीराम जन्मोत्सव मना, चित्रकूट में 11 लाख दीप जलाए गए. सीएम ने नर्मदापुरम में पूजा अर्चना की, शिवराज सिंह ने कन्याभोज कराया और ओरछा में भव्य भोग अर्पित किया गया.

MP Ram Navami 2025

फोटो: सीएम मोहन यादव ने नर्मदापुरम में राम जन्मोत्सव मनाया, खरगोन में मुस्लिमों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Madhya Pradesh News: रामनवमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश में धार्मिक उल्लास के साथ भव्य उत्सव मनाए गए. चित्रकूट के भरत घाट पर 11 लाख दीपों से आकाश रोशन हो उठा, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

सीएम ने नर्मदापुरम में मनाया रामनवमी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में दादा दरबार कुटी पहुंचकर दादा गुरु भैयाजी सरकार से मुलाकात की और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे मैहर पहुंचे, जहां माता के दर्शन किए और भक्तिमय माहौल का आनंद लिया.

शिवराज सिंह चौहान ने कन्याभोज दिया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ अपने निवास पर पारंपरिक कन्याभोज का आयोजन किया. उन्होंने कहा, “रामनवमी और नवरात्रि का नौवां दिन कन्याभोज के लिए खास है. बेटियां देवी का रूप होती हैं.” उनके बेटे-बहुओं ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया, जो एक सुखद अनुभव रहा.

खरगोन में शोभायात्रा का भव्य स्वागत

खरगोन में रघुवंशी समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसे मुस्लिम समुदाय ने स्वागत मंच लगाकर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया. पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

ओरछा में भगवान को भव्य भोग अर्पित

ओरछा के रामराजा मंदिर में भगवान राम के जन्म के अवसर पर 21 क्विंटल लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया. मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया और शोभायात्रा में विदेशी सैलानी भी शामिल हुए, जिन्होंने भक्ति के रंग में रंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital