Bharat Express DD Free Dish

‘हमारी सरकार एंटी-मुस्लिम नहीं…’ रामदास आठवले ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर राहुल पर दागे सवाल

Ramdas Athawale On Rahul Gandhi: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के धुले में बैठक में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. आठवले ने सरकार की छवि को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नैरेटिव को खारिज करते हुए कांग्रेस के 70 सालों के शासन पर गंभीर सवाल खड़े किए.

Ramdas Athawale On Rahul Gandhi

Ramdas Athawale On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर मुसलमानों को भड़काने और सरकार के खिलाफ ‘प्रोपेगैंडा’ फैलाने का आरोप लगाया है. धुले में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए (NDA) सरकार समावेशी विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है और अल्पसंख्यकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं.

कांग्रेस फैला रही है प्रोपेगैंडा- Ramdas Athawale

आठवले ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर यह भ्रम फैला रही है कि मौजूदा सरकार ‘एंटी-मुस्लिम’ है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल मुसलमानों को सरकार के खिलाफ खड़ा करने की राजनीति कर रही है. उनके अनुसार, सरकार ने मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए कई ठोस कदम और योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ सीधे उन तक पहुंच रहा है.

राहुल गांधी और 70 साल के शासन पर सवाल

राहुल गांधी द्वारा सरकार की आलोचना किए जाने पर पलटवार करते हुए आठवले ने पूछा कि जब 60-70 साल तक आपकी सरकार थी, तब देश में कितना विकास हुआ? कितनी सड़कें बनीं और बुनियादी ढांचा कितना मजबूत हुआ?

गरीबी हटाओ का क्या हुआ?

इतना ही नहीं, आठवले ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रसिद्ध नारे का जिक्र करते हुए कहा, “इंदिरा गांधी ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, लेकिन हकीकत में कितने लोग गरीबी से बाहर निकल पाए? कांग्रेस ने केवल नारे दिए, जबकि काम हमारी सरकार कर रही है.”

ये भी पढ़ें: दिल्लीवालों की मौज! पीएम मोदी देंगे देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ की सौगात; जानें क्या कुछ बदलेगा?

कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान

आठवले (Ramdas Athawale)ने रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के हर तबके तक पहुँचाएं और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता विकास के आधार पर ही भविष्य का फैसला करेगी. रामदास आठवले का यह बयान ऐसे समय में आया है जब आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है. कांग्रेस के ‘न्याय’ के दावों के मुकाबले आठवले ने ’70 साल बनाम वर्तमान’ का कार्ड खेलकर बहस को विकास के मुद्दों पर केंद्रित करने की कोशिश की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read