BJP सांसद निशिकांत दुबे, रमेश बिधूड़ी और BSP सांसद दानिश अली.
Ramesh Bhidhuri Statement: नई संसद में चले सेशन के चौथे दिन भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी और बसपा सांसद दानिश अली के बीच हुई तूतू-मैंमैं और आपत्तिजनक बातों से बवाल मच गया. रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को आपत्तिजनक शब्द कहे…जिसके बाद विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हो गए. इस बीच शनिवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बसपा सांसद दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी को भड़काया था.
निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि दानिश अली ने “नीच को नीच नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र में लिखा- “बसपा सांसद दानिश अली ने पीएम मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की. दानिश अली द्वारा दिया गया बयान, मुझे लगता है, इससे कहीं अधिक था. किसी भी देशभक्त जन प्रतिनिधि के लिए अपना धैर्य खोने के लिए यह काफी है और इसके चलते रमेश भिधूड़ी ने उन्हें वैसा ही जवाब दिया, जैसा उन्होंने कहा था”
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में संसद की उक्त चर्चा के दौरान विभिन्न सदस्यों द्वारा दिए गए बयानों की जांच करने के लिए एक जांच समिति बनाने की मांग की है. इसके साथ ही यह भी जांच करने की मांग की है कि हमारे संविधान के अनुच्छेद 105 का आश्रय लेते हुए अपनी टिप्पणियों के माध्यम से हमारे नागरिकों को भड़काने में संसद के विभिन्न सदस्य किस हद तक दोषी हैं.”
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से को लिखे पत्र में कहा है कि “रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ कुछ बेहद आपत्तिजनक शब्द कहे हैं, जिसकी मैं एक जिम्मेदार जन प्रतिनिधि के रूप में निंदा करना चाहता हूं.” इसके बाद उन्होंने आगे लिखा कि “दानिश अली ने माइक्रोफोन की उपलब्धता के बावजूद अपनी पूरी शक्ति खर्च करके पीएम मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय टिप्पणी की थी. यदि सांसद बिधूड़ी ने अनुचित कार्य किया है, तो मेरे विचार से, दानिश अली सहित अन्य माननीय सदस्यों ने भी समुदायों के बीच शत्रुता फैलाने में योगदान दिया है.”
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…