Bharat Express DD Free Dish

असम पासपोर्ट विवाद मामला, रणदीप सुरजेवाला को क्राइम ब्रांच का समन

Randeep Surjewala summon: असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को पासपोर्ट विवाद मामले में तलब किया है. इससे पहले पवन खेड़ा से पूछताछ हो चुकी है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच यह मामला राजनीतिक टकराव का बड़ा कारण बन गया है.

Randeep Surjewala summon: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की मुश्किलें बढ़ गई हैं. असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें पासपोर्ट विवाद मामले में नोटिस भेजा है. सुरजेवाला को 23 मई को गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है. यह वही मामला है जिसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भूइयां सरमा का नाम जुड़ा है.

पवन खेड़ा पहले ही पूछताछ में शामिल

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरमा की पत्नी को लेकर बयान दिया. इसके बाद शिकायत दर्ज हुई और क्राइम ब्रांच ने खेड़ा को गुवाहाटी बुलाकर करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. खेड़ा ने जांच पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि कांग्रेस बीजेपी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी.

बीजेपी बनाम कांग्रेस

इस पूरे घटनाक्रम ने असम की राजनीति को गरमा दिया है. बीजेपी का कहना है कि यह मामला सार्वजनिक विमर्श और जवाबदेही से जुड़ा है, जबकि कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है. जांच एजेंसियां अब सोशल मीडिया पर फैले नैरेटिव और नेताओं के बयानों को भी जांच के दायरे में ले रही हैं.

सुरजेवाला को तलब

क्राइम ब्रांच ने अब रणदीप सुरजेवाला को भी समन जारी कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि यह कदम पवन खेड़ा से पूछताछ के दौरान मिले बयानों के आधार पर उठाया गया है. सुरजेवाला से पूछताछ के बाद इस विवाद का दायरा और बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें-भारत में लू और बारिश का अलर्ट, 15 राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी

राजनीतिक माहौल

सुरजेवाला को बुलाए जाने के बाद असम का राजनीतिक माहौल और गरमाने की संभावना है. कांग्रेस इसे बीजेपी सरकार की रणनीति बता रही है, जबकि बीजेपी पुलिस की कार्रवाई का बचाव कर रही है. यह मामला अब सिर्फ असम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read