Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

RAPIDX: देश की पहली रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ को PM मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, 17 किमी की दूरी मात्र 12 मिनट में होगी तय

Ghaziabad: पीएम मोदी ऑनलाइन टिकट खरीदकर इस ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे. इसके अलावा उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे भी यात्रा करेंगे.

Ghaziabad: पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-मेरठ रैपिडएक्स कॉरिडोर के साहिबाबाद स्टेशन से भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी ऑनलाइन टिकट खरीदकर इस ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे. इसके अलावा उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे भी यात्रा करेंगे. 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर पर इसका पहला खंड – साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी – वाणिज्यिक संचालन के लिए तैयार है. मिली जानकारी के अुसार पीएम मोदी के गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस से होते हुए साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है. वहीं संभावना है कि पीएम मोदी दोपहर के आसपास वसुंधरा में एक सभा को भी संबोधित कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल से बेंगलुरु के मेट्रो ईस्ट कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे.

ये है पीएम का कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीएम मोदी आज सुबह करीब 10.30 बजे हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर उतरेंगे और करीब 11 से 11.30 बजे साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पहुंचेंगे. वह वसुंधरा के सेक्टर 8 के एक मैदान से एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला 8 मार्च, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रखी गई थी. 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर पर इसका पहला खंड 17 किलोमीटर का पूर्ण रूप से तैयार है जो कि कल 21 अक्टूबर से यात्रियों के लिए खोला जाएगा.

बता दें कि रैपिडएक्स ट्रेनों का परिचालन सुबह 06:00 बजे से रात 11:00 बजे के बीच होगा. दोनों तरफ के स्टेशनों से पहली ट्रेन द्वारा परिचालन सुबह 06:00 बजे शुरु होगा और दोनों दिशाओं के स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 11:00 बजे निकलेगी.

‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएंगी ट्रेन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन ट्रेनें ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएंगी. दुहाई-साहिबाबाद के बीच 17 किमी की दूरी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन महज 12 मिनट में पूरी कर लेगी. वहीं परियोजना का विस्तार 30,274 करोड़ रुपये की रकम से दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक होगा. बता दें कि मेरठ-दिल्ली के बीच नमो भारत ट्रेन से केवल 55-60 मिनट लगेंगे.

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने औवैसी पर बोला तगड़ा हमला, महाराष्ट्र और राजस्थान का जिक्र कर कही बड़ी बात

इतना होगा किराया

रैपिडएक्स ट्रेन का किराया साहिबाबाद से दुहाई तक स्टैंडर्ड क्लास में 50 रुपये और प्रीमियम में 100 रुपये रखा गया है. उम्मीद है कि जून, 2025 तक पूरे काॅरिडोर पर सफर शुरू होगा. प्राथमिकता खंड पर ट्रेन की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा होगी. वहीं बाद में, 160 किमी प्रति घंटे तक इसे बढ़ाया जा सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital