Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan Election 2023: राजस्थान आईं प्रियंका गांधी को EC ने क्यों थमाया नोटिस? BJP ने की थी कांग्रेस महासचिव की शिकायत

Priyanka gandhi News: प्रियंका गांधी के खिलाफ राजस्‍थान में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ने वादा किया था कि अभी तक प्रदेश के 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है. अब 1 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा.

priyanka gandhi congress

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Priyanka gandhi: राजस्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा ने कल चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी थी, जिसमें कहा गया था कि प्रियंका ने झूठे, असत्यापित आरोप लगाए हैं. प्रियंका बुधवार को झुंझुनूं जिले में आयोजित चुनावी जनसभा में पहुंची थीं.

अभी न्‍यूज एजेंसी ANI ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दरअसल, झुंझुनूं में प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए कई घोषणाएं कीं, साथ ही प्रियंका ने विरोधी दल पर कई आरोप लगाए. इसी के बाद भाजपा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

Priyanka Gandhi With Rahul gandhi

प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ने किए लुभावने वादे

प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ने महिलाओं को चुनाव जीतने पर 10000 रुपए सालाना दिए जाने का वादा किया. कहा गया कि प्रदेश की हर महिला मुखिया को 10,000 रुपए प्रतिवर्ष मिलेंगे. इसके अलावा राजस्थान में अब 1 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. सीएम गहलोत ने चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सरकार बनने पर दो या तीन किश्तों में महिलाओं को सम्मान राशि दिए जाने की बात कही.

गहलोत बोले- राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्‍य है…

झुंझुनूं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्‍य है जहां 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा किया है. उन्‍होंने कहा- हमने देश में पहली बार कामधेनु योजना शुरू की, जिसमें पशुओं का बीमा किया. बीमित पशु की असामयिक मृत्यु होने पर पशुपालक को 40 हजार रुपए बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा. गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा दी गई 10 गारंटियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण देने की शुरुआत कांग्रेस ने की थी.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital