Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पैरों में धंसे लोहे के रॉड, कटर से काटकर निकाला गया बाहर! महाराष्ट्र में हुए इस खौफनाक हादसे का मंजर देख कांप उठी रूह

Anjanari Bridge Accident: लग्जरी बस गोवा की ओर जा रही थी. इसी दौरान अंजणारी ब्रिज पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई. बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए.

ratnagiri-mumbai-goa-highway-anjanari-bridge-bus-truck-accident

रत्नागिरी-मुंबई-गोवा महामार्ग पर अंजणारी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा (इमेज-Bharat Express)

Anjanari Bridge Accident: महाराष्ट्र में रत्नागिरी-मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग पर शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. अंजणारी ब्रिज पर गोवा की ओर जा रहे एक ट्रक ने निजी लग्जरी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

जानकारी के मुताबिक लग्जरी बस गोवा की ओर जा रही थी. इसी दौरान अंजणारी ब्रिज पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई. बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए. हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.

यात्रियों के पैर में धंसे लोहे के रॉड

हादसे के बाद बस के अंदर का मंजर बेहद भयावह था. कई यात्री बुरी तरह फंसे हुए थे. कुछ यात्रियों के पैरों में लोहे के रॉड धंस गए थे. अग्निशमन विभाग के जवानों ने कटर की मदद से लोहे के हिस्सों को काटा और काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला. इस दौरान घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई.

हाईवे पर लगा जाम

बस पलटने के कारण अंजणारी ब्रिज पर गोवा की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य के साथ यातायात को सामान्य करने की कोशिश की. फिलहाल ब्रिज पर एक तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- बिहार के वैशाली में खौफनाक कांड..! बेटे की जमीन बेचने की सनक ने उजाड़ा पूरा परिवार, मासूम समेत 3 की मौत

हादसे में घायल सभी यात्रियों को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों की हालत पर नजर रखी जा रही है. पुलिस हादसे से जुड़े हालात की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital