Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani ने की बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना, पिछले साल दिया था 5 करोड़ का दान

बद्रीनाथ धाम में मुकेश अंबानी

बद्रीनाथ धाम में मुकेश अंबानी

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ बीकेटीसी के पूर्व सीईओ बीडी सिंह ने पवित्र मंदिर में अंबानी परिवार का स्वागत किया. पिछले साल अंबानी ने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शन किए थे. उन्होंने मंदिरों की संयुक्त समिति, बद्री-केदार मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का दान दिया था.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे के करीबी नेता ने दिखाए बगावती तेवर, टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने की दी धमकी

अंबानी ने हाल ही में किए लालबागचा राजा के दर्शन

बता दें कि बुधवार को मुकेश अंबानी ने भारत के 100 सबसे अमीरों की 2023 फोर्ब्स सूची में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. एक बार फिर उन्होंने रेस में गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया. इसके बाद गुरुवार को अंबानी उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना की. इससे पहले, 8 सितंबर को अंबानी ने गणेशोत्सव उत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए थे. यहां भी अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत अंबानी थे. वहीं पिछले साल अंबानी ने केरल के प्रसिद्ध गुरुवयूर मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी और 1.51 करोड़ रुपये का दान भी दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital