देश

Reliance Retail ने दिवाली से पहले शिल्पकारों और कारीगरों को दिया तोहफा, नीता अंबानी ने ‘स्वदेश स्टोर’ का किया उद्घाटन

Reliance Swadesh Store:  मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने देश के पहले ‘स्वदेश स्टोर’ का उद्घाटन किया है. रिलायंस ने यह स्टोर तेलंगाना के हैदराबाद में खोला है. इसके जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में शिल्पकारों और कारीगरों की मदद करना चाहता है. रिलायंस का मकसद है कि देश की सालों साल पुरानी शिल्प कला को वैश्वक स्तर पर ले जाया जा सके. इसके लिए रिलायंस शिल्पकारों एक मजबूत मंच देना चाहता है. कंपनी अपने ‘स्वदेश स्टोर’ में कारीगरों की पारंपरिक शिल्प कला और उनके सामान को बिक्री के लिए रखेगा, जिससे उनकी मदद हो सके.

पहले ‘स्वदेश स्टोर’ के उद्घाटन के मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि इसके जरिए रिलायंस की कोशिश है कि वह भारतीय शिल्प कला को बचाने और आगे बढ़ाने की एक विनम्र पहल कर सके.

मेक इन इंडिया को भी मिलेगा बढ़ावा

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर ने आगे कहा कि इससे मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा. नीता अंबानी के मुताबिक, स्वदेश स्टोर की मदद से लाखों कारीगरों को एक मंच प्रदान होगा, जिससे उनकी आर्थिक मदद होगी. वह पहले से ज्यादा कमा पाएंगे. नीता ने कहा कि शिल्प कला भारत की पहचान है हम चाहते हैं कि इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जा सके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लेवल पर हम भारत के शिल्प को पहचान दिलाने के लिए इन स्टोर का विस्तार यूरोप और अमेरिका में भी करेंगे.

20 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है स्वदेश स्टोर

कारीगरों की मदद के लिए खोला गया यह स्वदेश स्टोर कुल 20 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है. इस स्टोर में शिल्प से जुड़ी चीजों के अलावा खाने-पीने की चीजें भी मिलेंगी. इसके अलावा कपड़े खरीदने का भी ऑप्शन मिलेगा. रिलायंस ने इस स्टोर में सामान पर एक स्कैनर भी लगाया है. जिसके ग्राहक को स्कैन एंड नॉ (Scan and Know) की सुविधा मिलती है. इसकी मदद से आप शिल्प से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते हैं.

कारीगरों की मदद के लिए मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर NMACC में एक स्वदेशी जोन भी बनाया गया है. इसमें भारत के शिल्प से जुड़े सामान को रखा गया है. यहां से ग्राहकों द्वारा खरीदे गए सामान का पूरा पैसा कारिगरों के पास ही जाता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago