देश

Telangana: चुनावी रैली में ट्रक से गिरे बीआरएस नेता KTR राव, टला गया बड़ा हादसा, Video Viral

Telangana Election 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के नेता चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहे हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस के नेता की रैला में एक हादसा हो गया. इस हदासे का वीडियो भी वायरल हो रहा है. दरअसल प्रदेश सरकार में मंत्री केटीआर एक वाहन से चुनावी रैली निकाल रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि केटीआर जब अपने वाहन में अपने समर्थकों के साथ सवार थे. तभी वाहन के ऊपर लगी रेलिंग टूट गई और केटीआर समेत कई नेता और कार्यकर्ता नीचे गिर गए.

कैसे टूट गई रैलिंग

वाडियो में देखा जा सकता है कि केटीआर वाला वाहन जब चल रहा होता है. तभी अचनाक ड्राइवर वाहन का ब्रेक लगता है तो इस झटके से वाहन के छत पर लगी रेलिंग टूट गई और केटीआर और अन्य नेती सीधे वाहन से नीचे गिर जाते हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि गनीमत रही कि किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई. हालांकि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि बीआरएस नेता केटीआर गुरुवार को निज़ामाबाद के आर्मूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए निकले थे. इस दौरान यह हादसा हो गया. चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में बीआरएस ने अपनी तैयारियों को लेकर खूब जोर लगाया हुआ है.

30 नवंबर को होगा चुनाव

गौरतलब है कि है कि तेलंगाना एक बड़ा राज्य है. यहां विधानसभा की 119 सीटों पर चुनाव होना है. 30 नवंबर को यहां विधानसभा का चुनाव होगा. चुनाव में इस बार बीआरएस और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. वहीं बीजेपी अपनी कोशिश में लगी हुई है. प्रदेश में बीआरएस और कांग्रेस तैयारियों में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. बता दें कि प्रदेश में 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

32 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

33 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

44 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

45 minutes ago