Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

RJD द्वारा दामाद आयोग विवाद बताने पर बोले विजय चौधरी- आयोग में बने सभी सदस्य योग्य, सारी अहर्ताओं को पूरा करते हैं

पटना में शनिवार को एक प्रेस वार्ता में मंत्री विजय चौधरी ने सरकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिलाएं, वृद्धजन और दिव्यांग सरकार को आशीर्वाद दे रहे होंगे.

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने सरकार की ओर से बनाए गए आयोगों में परिवारवाद का आरोप लगाया है. मंत्री विजय चौधरी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि जितने भी आयोग बने हैं और उनमें जो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बने हैं, वे सभी योग्य हैं. आयोगों के पदाधिकारियों के लिए जो अहर्ताएं रखी गई हैं, उन्हें वे पूरा भी करते हैं.

पटना में शनिवार को एक प्रेस वार्ता में मंत्री विजय चौधरी ने सरकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिलाएं, वृद्धजन और दिव्यांग सरकार को आशीर्वाद दे रहे होंगे.

इसकी मांग काफी दिनों से लाभान्वितों कर रहे थे. मुख्यमंत्री पिछले दिनों प्रदेश की यात्रा पर गए थे और कई घोषणाएं की थीं, जिन्हें पूरा किया जा रहा है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने का निर्णय भी इसी कड़ी का हिस्सा है.

उन्होंने कहा कि लाखों वृद्धजन आज सरकार को आशीर्वाद दे रहे होंगे, इसका सुखद परिणाम भी आने वाले दिनों में दिखेगा. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह फैसला भी वे कह सकते हैं कि हमारे ही कारण हुआ है. पहले भी शिक्षक नियुक्ति को लेकर वे ऐसा लोग बोलते रहे हैं.

विपक्ष बदहवास है और आगे अभी और होगा. आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि आने वाला चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा.

उन्होंने लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के एक बयान को भी याद दिलाया कि उन्होंने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही है.


ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बिहार को बड़ी सौगात! वृद्धों, दिव्यांगों और विधवाओं को 400 की जगह अब हर महीने मिलेंगे 1100 रुपये


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital