Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की अति महत्वपूर्ण बैठक 21, 22 व 23 मार्च को बैंगलुरु में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 21-23 मार्च 2025 को बैंगलुरु में आयोजित होगी. इसमें शताब्दी वर्ष की योजनाओं, सामाजिक परिवर्तन, हिन्दुत्व जागरण और राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होगी.

RSS
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

रिपोर्ट कोमल शर्मा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैंगलुरु में 21, 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित हो रही है. संघ की कार्य पद्धति में यह निर्णय करने वाली सर्वोच्च इकाई है तथा इसका आयोजन प्रतिवर्ष होता है. यह बैठक बैंगलुरु के चन्नेनहल्ली में स्थित जनसेवा विद्या केंद्र परिसर में होगी.

बैठक में गत वर्ष 2024-25 का कार्यवृत्त रखा जाएगा तथा उस पर समीक्षात्मक चर्चा के साथ ही विशेष कार्यों का निवेदन भी होगा. आगामी विजयादशमी 2025 को संघ कार्य के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस निमित्त विजयादशमी 2025 से 2026, यह संघ शताब्दी वर्ष माना जाएगा. बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्य विस्तार की समीक्षा के साथ-साथ आगामी शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजन तथा अभियानों की रूपरेखा तैयार की जाएगी. बैठक में राष्ट्रीय विषयों पर दो प्रस्तावों पर विचार होगा. साथ ही संघ शाखाओं द्वारा अपेक्षित सामाजिक परिवर्तन के कार्यों सहित विशेष रूप से पंच परिवर्तन के प्रयासों की चर्चा अपेक्षित है. हिन्दुत्व जागरण सहित देश के वर्तमान परिदृश्य के विश्लेषण एवं करणीय कार्यों की चर्चा भी बैठक की विषय सूची में शामिल है.

बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत , संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे. बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि, प्रांत व क्षेत्र स्तर के 1480 कार्यकर्ता अपेक्षित हैं. बैठक में संघ प्रेरित विविध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन मंत्री भी  रहेंगे.


ये भी पढ़ें- बिहार बजट सत्र में तेजस्वी यादव के विवादित बयान पर बोले बीजेपी नेता, कहा- टीका पसंद नहीं तो आप भी टोपी पहन लें


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest