Bharat Express DD Free Dish

3 साल तक जीता भरोसा, फिर उड़ाए ₹2.65 करोड़! महाराष्ट्र के उपसभापति सचिन अहिर के घर चोरी का भंडाफोड़

Sachin Ahir Home Theft: महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर के मुंबई स्थित आवास पर हुई करोड़ों की चोरी का भंडाफोड़ हो गया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में महाराष्ट्र पुलिस और सीआईडी की टीम ने झारखंड के गिरिडीह से दो युवकों को दबोचा है. दोनों आरोपी उनके ही घर में नौकर का काम करते थे.

Sachin Ahir Home Theft

Sachin Ahir Home Theft

Sachin Ahir Home Theft: महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर के मुंबई स्थित आवास पर हुई करोड़ों की चोरी का भंडाफोड़ हो गया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में महाराष्ट्र पुलिस और सीआईडी की टीम ने झारखंड के गिरिडीह से दो युवकों को दबोचा है. दोनों आरोपी उनके ही घर में नौकर का काम करते थे.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार और सतीश कुमार के रूप में हुई है. अमित गावां प्रखंड के पंडरिया गांव का रहने वाला है, जबकि सतीश सांख गांव का है.

परिवार का भरोसा जीता फिर कर दिया हाथ साफ

पुलिस के मुताबिक, ये दोनों पिछले तीन-चार साल से उपसभापति के घर पर घरेलू काम कर रहे थे. इतने सालों में इन्होंने परिवार का पूरा भरोसा जीत लिया. फिर एक दिन इसी भरोसे का फायदा उठाया और 2 करोड़ 65 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया.

इस वारदात को लेकर 22 जुलाई को मुंबई के वरली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. केस दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आई और जांच शुरू कर दी.

दोनों ने थार और सोने के जेवर खरीदे

जैसे-जैसे सुराग मिले, पुलिस के रडार पर इन दोनों नौकरों का नाम आ गया. इसके बाद महाराष्ट्र सीआईडी की एक टीम सीधे झारखंड के गावां पहुंच गई. इस टीम में एसआई योगेश खर्वरकर, अरुण घटकर और हवलदार अशोक पाटिल समेत कई अधिकारी शामिल थे.

ये भी पढ़ें- एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा में पास, हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

पुलिस ने जब आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी की, तो उनके होश उड़ गए. आरोपियों के पास से एक चमचमाती थार गाड़ी, सोने के ढेर सारे जेवर और नकद रुपये बरामद हुए. पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने चोरी के पैसों से कुछ जमीन भी खरीदी है. अब उस जमीन के कागजातों की भी कुंडली खंगाली जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read