Sahar Sheikh controversy: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की युवा पार्षद सहर शेख के ‘मुंब्रा को हरे रंग में रंगने’ वाले बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी इस बयान को लेकर AIMIM पर लगातार हमला बोल रही है. इस बीच AIMIM के वरीष्ठ नेता वारिस पठान (Waris Pathan) ने भी बड़ा बयान जारी किया है, जिसके बाद मुंबई समेत पूरे देश में राजनीतिक पारा हाई हो गया है.
वारिस पठान ने क्या कहा?
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने मीडिया से बातचीत करते हुए पार्षद सहर शेख (Sahar Sheikh) के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “हम न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को हरे रंग से रंग देंगे. हमारी पार्टी के झंडे का रंग ही हरा है, और भला कौन नहीं चाहेगा कि उसकी पार्टी का झंडा पूरे देश में लहराए. इसमें क्या बुराई है.”
#WATCH | Mumbai: On Maharashtra AIMIM President Imtiaz Jaleel’s statement, AIMIM’s national spokesperson Waris Pathan says, “…We will paint green not only Maharashtra but the entire country. The colour of our party’s flag is green itself, and who wouldn’t want their party’s… pic.twitter.com/TkcujnhVqv
— ANI (@ANI) January 25, 2026
क्या हरा रंग कोई आतंकवादी शब्द है?
महाराष्ट्र ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि पार्षद सहर शेख ने जो मुंब्रा को हरा करने को कहा, वो सही कहा है. ठाणे में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मुंब्रा को ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा-भरा करने की बात कही है.
नेता इम्तियाज जलील ने आगे कहा कि सहर शेख पर दबाव डाला जा रहा है. हम मुंब्रा के विकास के बारे में बात करेंगे. सहर ने जो बयान दिया है, वह पार्टी का बयान है. हमने सहर से कहा कि हम किसी भी तरह से माफी नहीं मांगना चाहते. उसने जो कहा, उसका मतलब है कि सब कुछ हरा है. क्या हरा रंग कोई आतंकवादी शब्द है? बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि वो लोग गुंडे और गैंगस्टर हैं. सहर के खिलाफ ऐसा कहा जा रहा है जैसे कोई आतंकवादी आ गया हो.
ये भी पढ़ें: कल्याण-डोंबिवली में उद्धव ठाकरे के पार्षद हुए नॉट-रिचेबल, क्या मेयर कुर्सी के लिए एकनाथ शिंदे ने रची सियासी साजिश?
कहां से शुरू हुआ विवाद
हाली में महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में AIMIM पार्षद सहर शेक मुंबई की मुंब्रा सीट से नगरसेवक चुनी गईं. सहर ने जीत के लिए लोगों को धन्यवाद करते हुए ‘मुंब्रा को हरे रंग में रंगने’ वाला बयान दिया. बयान के सामने आते ही महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई. बीजेपी समेत कई पार्टीयों ने इस बयान की निंदा की. हालांकि, बाद में शहर शेख ने इस बायन के लिए माफी मांग ली, लेकिन वारिस पठान के बयान के बाद सियासत और तेज हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


