Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

SaharaSri Subrata Roy: पंचतत्व में विलीन हुए सहाराश्री सुब्रत रॉय, अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई दिग्गज

घाट पर मौजूद रहे सभी लोगों की आंखें नम नजर आईं और सभी सहाराश्री को अंतिम प्रणाम करते नजर आए.

subrata roy

सुब्रत रॉय को पोते ने दी मुखाग्नि

SaharaSri Subrata Roy: सहारा प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय का अंत‍िम संस्‍कार आज शाम बैकुंठधाम में हुआ और वह पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके दो पौत्रों ने उनको मुखाग्नि दी. इस मौके पर जो भी घाट पर मौजूद रहे सभी लोगों की आंखें नम नजर आईं और सभी सहाराश्री को अंतिम प्रणाम करते नजर आए. सहारा इंडिया परिवार के कर्मचारी उनको ‘सहारा प्रणाम’ कर रहे थे और ‘सहाराश्री अमर रहे’ के नारे लगा रहे थे और भारी मन से खुद से दूर होते अपने अभिभावक को देख रहे थे.

बता दें क‍ि सुब्रत रॉय को प्लेटफार्म नंबर 8 पर मुखाग्‍न‍ि दी गई. सहारा परिवार के लिए प्लेटफॉर्म 7 से लेकर 9 तक को रिजर्व रखा गया था और पूरे बैकुंठ धाम को फूलों से सजाया गया था. घाट पर सहाराश्री परिवार के लोगों के लिए पार्किंग आरक्षित कर दी गई थी.

 बता दें कि सहारा इंडिया परिवार की ओर से इस सम्बंध में बताया गया कि सहाराश्री सुब्रत रॉय की अंतिम यात्रा गोमती नगर में सहारा शहर से होकर अंबेडकर चौराहा, गांधी सेतु होते हुए 1090 चौराहे से बैकुंठधाम पहुंची. मालूम हो कि 14 नवम्बर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सहाराश्री का निधन हो गया था. उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली.

सहारा श्री के निधन के बाद से ही उनके करीब रहे फिल्म अभिनेता, सिंगर, डायरेक्टर, नेता, मंत्री आदि वीआईपी लगातार श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. घाट पर भी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- “सहारा श्री गरीब कन्याओं की शादी कराते थे…”, श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिनेश शर्मा ने नम आंखों से सुब्रत रॉय को किया याद

कई दिग्गजों ने सहाराश्री को दी अंतिम श्रद्धांजलि

मालूम हो कि बुधवार की शाम को 5 बजे जैसे ही सहारा शहर में सहाराश्री का पार्थिव शरीर लाया गया था, उसी के बाद से श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गज पहुंचने लगे. गुरुवार को सुबह से ही खेल जगत से लेकर फिल्मी जगत और राजनीति क्षेत्र से जुड़े दिग्गज सहाराश्री के अंतिम दर्शन को पहुंचे. सुबह ही हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्ले श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे तो वहीं राज्य सभा सदस्य दिनेश शर्मा ने भी सहाराश्री को श्रद्धांजलि दी.

लखनऊ मेयर सुषमा खरकवाल, लखनऊ में सिटी मांटेसरी स्कूल के फाउंडर जगदीश गांधी, फिल्म अभिनेता राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर,बीबीडी के विराज दास,फिल्म निर्माता बोनी कपूर,अभिनेत्री गुल पनाग, गायिका सपना मुखर्जी, परसेप्ट लिमिटेड के संस्थापक हरिंद्र सिंह ने भी सहारा शहर पहुंचकर सहाराश्री को श्रद्धांजलि दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital