Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“सहारा श्री गरीब कन्याओं की शादी कराते थे…”, श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिनेश शर्मा ने नम आंखों से सुब्रत रॉय को किया याद

Lucknow: दिनेश शर्मा ने कहा कि सहारा श्री गरीब कन्याओं की शादी कराते थे. जब मैं मेयर था उस वक्त वह मुझे कार्यक्रमों में अतिथि के तौर पर बुलाया करते थे.

आज होगा सहाराश्री का अंतिम संस्कार

आज होगा सहाराश्री का अंतिम संस्कार

SaharaShri Subrata Roy : सहारा ग्रुप के संस्थापक सहाराश्री सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के अंतिम दर्शन के लिए देश-विदेश से दिग्गज लगातार लखनऊ स्थित सहारा शहर में पहुंच रहे हैं. इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्ले श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने सहाराश्री को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दुख प्रकट किया है, तो वहीं राज्य सभा सदस्य दिनेश शर्मा ने भी सहाराश्री को श्रद्धांजलि दी है और उनसे जुड़ी यादों को ताजा किया. वहीं लखनऊ मेयर सुषमा खरकवाल, लखनऊ में सिटी मांटेसरी स्कूल के फाउंडर जगदीश गांधी, फिल्म अभिनेता राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर,बीबीडी के विराज दास,फिल्म निर्माता बोनी कपूर,अभिनेत्री गुल पनाग, गायिका सपना मुखर्जी, परसेप्ट लिमिटेड के संस्थापक हरिंद्र सिंह ने भी सहारा शहर पहुंचकर सहाराश्री को श्रद्धांजलि दी है. तो वहीं सहाराश्री के निधन से न केवल सहारा परिवार बल्कि पूरे उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

बता दें कि सहारा ग्रुप के संस्थापक सहाराश्री सुब्रत रॉय का 14 नवंबर को निधन हो गया है. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. खबर सामने आ रही है कि कुछ ही देर में अंतिम यात्रा सहारा शहर से निकलने वाली है. इस मौके पर सैकड़ों लोग सहारा शहर पहुंचे है और नम आंखों से सहाराश्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, सहाराश्री के 16 वर्षीय पोते बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार करेंगे. तो वहीं उनके निधन की खबर सुनने के बाद से ही उनके चाहने वाले सोशल मीडिया से लेकर सहार शहर पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. बुधवार की शाम को 5 बजे जैसे ही सहारा शहर में सहाराश्री का पार्थिव शरीर लाया गया था, उसी के बाद से श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गज, वीआईपी पहुंचने लगे. इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिनेता राज बब्बर, पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, अभिषेक मिश्रा, सपा एमएलसी राजेश यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, पूर्व एमएलसी शिराज मेंहदी, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्बार रिजवी , मौलाना रशीद फिरंगी महली, सांसद नरेश अग्रवाल, मंत्री नितिन अग्रवाल के साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, स्मिता ठाकरे, नीरा राडिया और गायक सोनू निगम आदि भी पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने सहाराश्री सुब्रत रॉय को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर हुए भावुक

बता दें कि सहाराश्री का निधन कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक वह कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था. इसके अलावा उन्हें बीपी और शुगर की भी समस्या थी. उन्हें 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में होगा. उनके अंतिम दर्शन के लिए मंत्री, नेता, फिल्म जगत व खेल जगत के लोग लखनऊ सहारा शहर पहुंच रहे हैं.

दिनेश शर्मा ने किया याद

सहाराश्री सुब्रत राय के पार्थिव शरीर का सहारा शहर में दर्शन करने के बाद बाहर निकलते वक्त यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने कहा कि सहारा श्री गरीब कन्याओं की शादी कराते थे. जब मैं मेयर था उस वक्त वह मुझे कार्यक्रमों में अतिथि के तौर पर बुलाया करते थे. इस दौरान उनकी आंखें नम थीं. तो वहीं सहाराश्री के पार्थिव शरीर का सहारा शहर में दर्शन करके निकलते वक्त गायक सोनू निगम ने कहा कि सहारा श्री ने मुझे बहुत कुछ सीखाया है. सहाराश्री से मेरा बहुत करीबी रिश्ता था. बता दें कि सहाराश्री से खास जुड़ा महसूस करने वाले सोनू निगम दो दिन लखनऊ में रहे औऱ दोनों दिन सहारा शहर पहुंचकर सहारा श्री को श्रद्धांजलि दी औऱ शोकाकुल परिवार से मुलाकात की है. तो वहीं राज बब्बर भी लगातार दो दिन से सहारा शहर में मौजूद हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital