देश

Lawrence Bishnoi: “सलमान खान मंदिर में जाकर माफी मांगें, वरना हम अपने तरीके से हिसाब करेंगे”, जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी धमकी

Lawrence Bishnoi on Salman Khan: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं. इस इंटरव्यू के बाद से एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में आ गया है. उसने जो बातें अपने इंटरव्यू के दौरान बतायी हैं वो सभी को हैरान करने वाली हैं. इसके अलावा लॉरेंस ने फिर बॉलीवुड की दबंग सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है. उसने धमकी देते हुए कहा कि हम सलमान का घमंड तोड़कर रहेंगे. उसने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया है.

बिश्नोई ने आगे कहा कि हमारे समाज में पेड़ पौधों और जीव जंतुओं को लेकर काफी मान्यता है. सलमान ने हमारे समाज का अपमान किया है. हम चाहते हैं वह सबके सामने आकर माफी मांगे.

‘बीकानेर में हमारे समाज का मंदिर हैं’

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान के बीकानेर में हमारे समाज का मंदिर है और सलमान ने उसे नीचा दिखाया है. उन्हें वहां जाकर माफी मांगनी चाहिए. अगर वो ऐसा करते हैं तो उनसे हमारा कोई मतलब नहीं हैं. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम कानून का सहारा नहीं लेंगे. अपने तरीके से हिसाब लेंगे.

यह भी पढ़ें-  “जो मुसलमानों को पीटना चाहते हैं, वो बजरंग दल में शामिल हो जाएं, भारत को 2026 तक हिंदू राष्ट्र बनाया जाएगा”, बोले- BJP विधायक टी राजा

‘नहीं तो हम अपने तरीके से हिसाब करेंगे’

इससे पहले भी साल 2022 में सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी भेजने का मामला सामने आया था. इसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था. तब खबरें सामने आयी थीं कि इस चिट्ठी में लिखा था कि हम सलमान खान का हाल वैसा ही करेंगे जैसा हमने सिद्धू मूसेवाला था. हालांकि अब इस बात से बिश्नोई इनकार करते हुए कहा कि “मैंने सलमान खान को धमकी वाली चिट्ठी नहीं भेजी थी. जवाब देना होगा तो ठोस जवाब देंगे, हमारा समाज माफ कर देता है तो हम कुछ नहीं कहेंगे. नहीं तो हम अपने तरीके से हिसाब करेंगे.”

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल, सलमान खान 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में फंसे हैं. अब बिश्नोई हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है. बिश्नोई ने कहा कि “हिरण की हत्या की वजह से हम गुस्सा हैं. बिकानेर के पास एक मंदिर है, उस मंदिर में जाकर माफी मांगें. तभी मानी जाएगी. हम उनका अहंकार तोड़ेंगे. हम अनुरोध कर रहे हैं कि हमारे समाज से माफी मांग लो.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

2 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

28 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

33 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

34 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

39 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

39 minutes ago