Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Budget Session 2023: सपा विधायकों और मार्शलों के बीच हुई धक्का-मुक्की, शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठे विधायक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ‘‘हम एक बजट ला रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए होगा. बजट राज्य के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाएगा.

UP Budget Session 2023

विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते सपा विधायक

Edited by Nitish Pandey

UP Budget Session 2023: यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के पहले ही दिन सपा विधायकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में विधायकों ने हाथों में तख्ती लेकर विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. हालांकि इस दौरान सपा विधायकों और सुरक्षा में तैनात मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 11 बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी. उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा. बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है. अगर कोई तीथि महत्वपूर्ण लगती है तो हम शनिवार को भी चर्चा करने के बारे में सोचेंगे. हम इसे एक अच्छी बहस का मंच बनाए.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार वो झूठी सरकार है जिसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे,आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है.

ये भी पढ़ें: UP Budget Session 2023: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज से, कानपुर देहात अग्निकांड के साथ रामचरितमानस विवाद रहेगा हावी, विपक्ष ने तैयार की रणनीति

उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों के विचारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि ‘‘विपक्ष के पास (सरकार को घेरने के लिए) कोई मुद्दा नहीं है. तो वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ‘‘हम एक बजट ला रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए होगा. बजट राज्य के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital