Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Police: ‘माफिया से लेकर मच्छर तक का निदान’: हॉस्पिटल में भर्ती थीं असद खान की बीवी, पुलिस ने 15 मिनट में पहुंचाई मदद, जानिए क्या था मामला

पुलिस के इस ट्वीट की चर्चा काफी है. लोग पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर एक्शन की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही पुलिस की इस पंच लाइन पर भी ताली बचा रहे हैं, जिसमें लिखा है- माफिया से लेकर मच्छर तक का निदान.

UP Police

'माफिया से लेकर मच्छर तक का निदान'

Edited by Nitish Pandey

UP Police: ऐसा नहीं की उत्तर प्रदेश की पुलिस सिर्फ माफियाओं और उनके गुर्गों का एनकाउंटर करती है. क्राइम एक माफिया करे या मच्छर, यूपी पुलिस तुरंत उसकी औकात दिखा दे रही है. अब संभल जिले के चंदौसी के असद मियां की बीवी का ही मामला ले लीजिए. मंगलवार की यह घटना काफी चर्चा में है. जनाब की बीवी लेबर पेन से गुजर रही थीं. आनन-फानन में हरी प्रकाश नर्सिंग होम में पत्नी को एडमिट कराया. सफल डिलवरी हुई और बीवी ने एक खुबसूरत बच्ची को जन्म दिया. लेकिन, जालिम मच्छरों ने पहले से दर्द में कराह रही असद मियां की बीवी पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया.

मच्छरों के काटने से परेशान बीवी को देख असद खान बेचैन हो उठे. रात के पौने तीन बज रहे थे. कहीं से कोई मदद मिल नहीं रही थी. फिर क्या था, जनाब का दिमाग ठनका और उन्होंने सीधे यूपी पुलिस को टैग करते हुए मदद की गुहार लगा डाली. कमाल की बात ये है कि उनके ट्विट पर फौरन रिप्लाई भी आया और 10 मिनट के भीतर पुलिस मॉस्किटो कॉइल (मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती) और जरूरी सामान लेकर अस्पताल पहुंच गई.

असद खान ने यूपी पुलिस से मदद मांगते हुए अपना ट्वीट अंग्रेजी में किया जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरी बीवी ने हरी प्रकाश नर्सिंग होम चंदौसी में एक नन्ही परी को जन्म दिया है. लेकिन, मेरी यहां मेरी पत्नी दर्द और मच्छरों के काटने से काफी परेशानी में हैं. कृपया मुझे फौरी तौर पर मॉर्टिन कॉइल मुहैया कराएं.” फिर उन्होंने यह ट्विट 112 यूपी पुलिस और संभल पुलिस को टैग कर दिया.

उनके इस ट्वीट के बाद तुरंत बाद 112 नंबर से जवाब आया, जिसमें लिखा था- Kindly Check your inbox. यानी, कृपया आप अपना इनबॉक्स चेक करें. इसके बाद असद खान ने कुछ ही देर बाद यूपी पुलिस को धन्यवाद वाला ट्वीट किया. जिसके बाद यूपी पुलिस ने रिप्लाई में यह मास्टर-क्लास ट्वीट किया. जिसमें लिखा था, ” माफिया से लेकर मच्छर तक का निदान- नर्सिंग होम में अपने नवजात शिशु और प्रसूता को मच्छरों से राहत देने के लिए एक व्यक्ति द्वारा ट्वीट कर मदद की अपील की. #UP 112 PRV 3955 ने तव्रित कार्रवाई कर नर्सिंग होम में मॉस्किटो क्वॉइल पहुंचाया.”

ये भी पढ़ें: Ropeway In Varanasi: नवरात्र में काशी विश्वनाथ के भक्तों को पीएम मोदी देंगे सौगात, देश के पहले पब्लिक रोप-वे से श्रद्धालु सीधे पहुंचेंगे बाबा के दरबार

पुलिस के इस ट्वीट की चर्चा काफी है. लोग पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर एक्शन की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही पुलिस की इस पंच लाइन पर भी ताली बचा रहे हैं, जिसमें लिखा है- माफिया से लेकर मच्छर तक का निदान.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest