Bharat Express DD Free Dish

संजय राउत को क्या हुआ? BMC की हार के बाद देवेंद्र फडणवीस की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sanjay Raut praises Devendra Fadnavis: बीएमसी चुनाव के बाद संजय राउत ने सीएम फडणवीस के ज्यूरिख दौरे की तारीफ की और पीएम मोदी से तुलना की. जानें इस ‘सियासी गुगली’ के मायने

Sanjay Raut Praises CM Devendra Fadnavis Zurich Welcome Compares to PM Modi Amidst BMC Mayor Tussle

Sanjay Raut praises Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की राजनीति में अक्सर अपने तीखे बयानों के लिए मशहूर संजय राउत ने इस बार सबको चौंका दिया है. बीएमसी (BMC) चुनावों में करारी हार के बाद शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत के सुर अचानक बदल गए हैं. उन्होंने अपने धुर विरोधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफों के पुल बांध दिए हैं. राउत ने फडणवीस के ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) दौरे पर हुए भव्य स्वागत की तुलना सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों से कर दी है. राजनीतिक गलियारों में अब इस तारीफ के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

‘मराठी मानुस के लिए गर्व’

महानगरपालिका चुनावों में ‘महायुति’ की ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम फडणवीस दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में हिस्सा लेने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं. वहां ज्यूरिख एयरपोर्ट पर मराठी समुदाय ने उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया. राउत ने यह भी इशारा किया कि फडणवीस का कद अब दिल्ली के सर्वोच्च पद की ओर बढ़ रहा है. इस पर संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा-

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिस तरह विदेशों में भव्य स्वागत किया जाता है, ठीक उसी प्रकार का आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ज्यूरिख में होना हर मराठी मानुस के लिए गर्व की बात है.’

तारीफ के पीछे का ‘सियासी तीर’

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राउत की यह तारीफ ‘बेवजह’ नहीं है. इसके पीछे एक गहरी चाल हो सकती है. बीएमसी में मेयर पद को लेकर बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट में पहले ही ‘ढाई-ढाई साल’ के फॉर्मूले पर रस्साकशी चल रही है. ऐसे में राउत द्वारा फडणवीस को ‘ग्लोबल लीडर’ और ‘भावी पीएम मटीरियल’ बताना शिंदे खेमे को असुरक्षित महसूस करा सकता है. राउत शायद नरेटिव सेट कर रहे हैं कि फडणवीस अब महाराष्ट्र से बड़े हो गए हैं और उन्हें दिल्ली जाना चाहिए, ताकि राज्य में विपक्ष के लिए जगह बने.

ये भी पढ़ें: ‘मतलबी औरत है..’, प्रतीक यादव का विस्फोटक पोस्ट, अपर्णा यादव से तलाक का ऐलान; मुलायम परिवार में भूचाल

एक तरफ तारीफ, दूसरी तरफ रार

यह बयान ऐसे समय आया है जब मुंबई में मेयर की कुर्सी को लेकर महायुति में ‘धर्मसंकट’ बना हुआ है. बीजेपी 89 सीटों के साथ अपना मेयर चाहती है, जबकि शिंदे गुट (29 सीटें) रोटेशनल मेयर की मांग कर रहा है. ऐसे नाज़ुक मोड़ पर विपक्ष के नेता द्वारा सीएम की तारीफ ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दावोस से लौटने पर फडणवीस इस ‘प्यार’ का जवाब कैसे देते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read