Bharat Express DD Free Dish

सनोज मिश्रा को मिली दुष्कर्म केस में जमानत, मोनालिसा की जल्द आने वाली है नई वीडियो एल्बम

मुंबई के फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगे बलात्कार के आरोपों को कोर्ट ने झूठा बताया. महिला ने बयान पलटते हुए कहा कि कुछ विरोधियों ने साजिश के तहत फंसाया. हाईकोर्ट ने सनोज को जमानत दी और षडयंत्रकारियों पर FIR के आदेश दिए.

sanoj mishra

मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक वायरल गर्ल्स मोनालिसा के डायरेक्टर जिन्हें एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था बाद में महिला ने अपने आरोप को साजिश बताते हुए अपना बयान पलटा और कोर्ट में बयान देते हुए महिला ने कहा सनोज के कुछ विरोधियों ने अपनी दुश्मनी के लिए मेरा इस्तेमाल करते हुए झूठे मुकदमे में सनोज को फंसाया महिला ने अपने बयान में माना कि हम अपनी सहमति से सनोज मिश्रा के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहे थे और फिल्मों में एक साथ काम कर रहें थे, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों के प्रभाव में आकर उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी.

मामले की जानकारी

  •  सनोज मिश्रा पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 354C (वोयुरिज़्म), 313 (गर्भपात कराने का आरोप), 323 (चोट पहुंचाने का आरोप) और 506 (धमकी देने का आरोप) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
  • सनोज मिश्रा ने इन आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि वह और शिकायतकर्ता लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में थे.
  • कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि झूठी शिकायतें न केवल आरोपी को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में भी अविश्वास पैदा करती हैं.

कोर्ट का फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस गिरीश काठपालिया ने विशेष शाम के सत्र में इस मामले की सुनवाई की और सनोज मिश्रा को जमानत दे दी. कोर्ट ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता और उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है जिन्होंने झूठी शिकायत दर्ज कराने में मदद की थी .

मोनालिसा का फिल्मी सफ़र हुआ आसान

सनोज मिश्रा के वकील अमीर चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा सनोज मिश्रा पिछले कई महीनों से यह बात सोशल मीडिया में कह रहे थे कि मुझे कुछ लोगों द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है जिससे मेरा फिल्मी कैरियर बर्बाद किया जा सके, सनोज मिश्रा ने रवि सुधा चौधरी, वसीम रिज़वी, तीन अन्य के खिलाफ मुंबई के एक थाने में मुकदमा दर्ज़ करवाया था, जिसके कुछ दिन बाद सनोज मिश्रा पर महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया वकील अमीर चौधरी ने कहा सनोज मिश्रा पिछले दो महीनों से जेल में बंद थे

जिसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई के दौरान जस्टिस गिरीश काठपालिया की बेंच ने फैसला सुनाते हुए उनकी जमानत मंजूर करते हुए षडयंत्र करने वाले के खिलाफ पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जल्द उनपर कानूनी कार्यवाही की जाएं और पांच जून तक अपनी रिपोर्ट अदालत में सौंपते हुए मामले की जानकारी दी जाएं.

वकील अमीर चौधरी ने कहा कुछ लोग वायरल गर्ल्स मोनालिसा को बॉलीवुड नहीं देखना चाहते थे जिसको लेकर यह षडयंत्र रचा गया सनोज जल्द ही अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की सूटिंग को पूरा करते हुए दर्शकों के बीच मोनालिसा को बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे.

ये भी पढ़ें: कश्मीर की ताज़ा चेरी अब मुंबई 30 घंटे में — स्वराज एक्सप्रेस में विशेष कोच से हुई शुरुआत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read