होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
स्कूल जाते बच्चे
Schools Closed in UP and Punjab: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ठंड का कहर जारी है. शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है. इस दौरान लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. यूपी के प्रयागराज में भी सोमवार को शीतलहर के साथ-साथ कोहरा छाया रहा. वहीं, ठंड के प्रकोप को देखते हुए यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. आगरा में नर्सरी से आठवीं तक स्कूल दो-तीन जनवरी को बंद रहेंगे. वहीं, वाराणसी में ठंड के कारण क्लास एक से आठवीं तक के सभी स्कूल चार जनवरी तक बंद रहेंगे.
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिनों में ठंड और कहर बरपा सकती है. जिसके कारण लखनऊ, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, इटावा और गोरखपुर में स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही हैं. राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने 4 जनवरी से शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर, फिर 12 किलोमीटर तक घसीटा, बीच सड़क पर पड़ी रही लहूलुहान लाश
ठंड के प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी राज्य के सभी सरकारी प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 8 जनवरी 2023 तक बढ़ा दी हैं. इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के सभी स्कूल पहले घोषित किए अनुसार 2 जनवरी को खुलने थे परंतु अब स्कूल 9 जनवरी 2023 को खुलेंगे.बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा पहले पंजाब के सभी स्कूलों में 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया गया था. लेकिन अब मौसम के खराब होने के मद्देनजर यह छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं.
Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…
West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…
Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…
Bhutan Flash Flood: भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड से…
ISRO Satellite Launch: ISRO आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट…
Gold Silver Price Today: धनतेरस और शादी के सीजन से पहले सोने की कीमतों में…