होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
राहुल गांधी और अखिलेश यादव (फोटो ट्विटर)
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नए साल के मौके पर 1 जनवरी को मैनपुरी पहुंचे. जहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. अखिलेश यादव ने आने वाले निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की. इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान का पलटवार किया. वहीं उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाने साधा.
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय विचारधारा नहीं है. उनके इस बयान पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए उनको कांग्रेस के पुराने दिनों की याद दिला दी.
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. नेताजी के समय पर कई राज्यों में हमारे विधायक रहे हैं. मुझे याद है मध्यप्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनना था, तब सबसे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक को ढूंढ रहे थे. मुझे याद है तब समाजवादी पार्टी ने उनको समर्थन दिया था. उसी समर्थन से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी. वहीं महाराष्ट्र में भी समाजवादी पार्टी के विधायकों का सहयोग समर्थन मांग रहे थे. नेताजी ने कई बार लोकसभा की सीटों पर राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशियों को हमेशा समर्थन देकर जिताया है.
ये भी पढ़ें- Delhi: स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर, फिर 12 किलोमीटर तक घसीटा, बीच सड़क पर पड़ी रही लहूलुहान लाश
वहीं, अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है, न्याय नहीं मिल पा रहा है, सत्ता में बैठे हुए लोग इस नए वर्ष पर संकल्प लें कि महंगाई कम करेंगे. बेरोजगारी के लिए रास्ते निकालेंगे और गरीब को न्याय मिल सके. इसके अलावा आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की नियत कभी साफ नहीं रही है. सरकार ने जानबूझकर कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट किया है. आरक्षण के मुद्दे पर आयोग का जो गठन है, उसका कहना है 6 महीने में रिपोर्ट देंगे.
सरकार जानती है कि जनता उनसे नाराज है, इसलिए चुनाव नहीं कराना चाहते हैं. गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई के सवालों पर चुनाव से भागना चाहती है. स्मार्ट सिटी में कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं, खुली नालियां चल रही है. बीजेपी इन मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती.
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…