मनोरंजन

Urfi Javed: उर्फी के बोल्ड लुक्स पर बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत, भड़की एक्ट्रेस, कहा- मैं जेल जाने को तैयार हूं अगर…

Urfi Javed:  उर्फी जावेद अपने बोल्ड लुक्स को लेकर हमेंशा सुर्खियों में रहतीं हैं. साल भले ही बदल गया हो. मगर एक्ट्रेस की मुश्किले कम होने का नाम नही ले रही है. कई बार उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है. सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि नेता और सितारे भी कपड़ों को लेकर उनकी कई बार आलोचना कर चुके हैं. अभी हाल ही में, बीजेपी नेता चित्रा किशोर वाघ ने उर्फी को खरी-खोटी सुनाते हुए एक ट्वीट किया था. अब उन्होंने पुलिस में एक्ट्रेस की शिकायत की है, जिस बारे में उर्फी ने जवाब दिया है.

उर्फी जावेद के खिलाफ बीजेपी नेता ने किया केस

बता दें कि न्यू ईयर के मौके पर उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के खिलाफ बोल्ड लुक्स को लेकर बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस ने चित्रा की पुलिस के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की है, साथ ही शिकायत पत्र की तस्वीर भी शेयर की है. इसके साथ उर्फी ने कहा कि उन्हें खुद पर फक्र हो रहा है और गुड जॉब चित्रा वाघ. इसके अलावा उर्फी जावेद ने कहा कि वह ट्रायल नहीं बल्कि सीधे जेल जाना चाहती हैं.

उर्फी ने कहा- इसी वक्त जेल जाने को तैयार हूं

दरअसल उर्फी जावेद ने एक नोट में लिखा, “मुझे ट्रायल वगैरह नहीं करना है. अगर आप और आपके फैमिली मेंबर्स अपनी एसेट्स का खुलासा करते हैं तो मैं इसी वक्त जेल जाने के लिए तैयार हूं. दुनिया को बताइए कि एक नेता कितने पैसे कमाता है और कहां से. समय-समय पर आपकी पार्टी के आदमी रेप और छेड़छाड़ के आरोपी होते हैं, आपने कभी उन महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, मिसेज चित्रा वाघ.”

चित्रा वाघ पर उठाए ये सवाल

बता दें कि एक्ट्रेस ने एक और नोट में लिखते हुए कहा, कि “मैंने अपना न्यू ईयर एक नेता के द्वारा की गई पुलिस शिकायत के साथ शुरू किया. नेताओं के पास असली काम नहीं है? क्या ये नेता हैं, वकील गूंगे हैं? संविधान में ऐसा कोई आर्टिकल नहीं है, जो मुझे जेल भेज सके. अश्लीलता और नग्नता का सबके लिए एक अलग मतलब है. जब तक मेरे निप्पल्स या वजाइना नहीं दिखाई देता है, आप मुझे जेल नहीं भेज सकती हैं. ये लोग सिर्फ मीडिया अटेंशन के लिए ये सब कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- मदरहुड पर बोलीं Alia Bhatt, करियर के पीक पर बच्चे को जन्म देने का कोई अफसोस नहीं

उर्फी ने आगे कहा, “मेरे पास आपके लिए कुछ अच्छे आइडिया हैं चित्रा वाघ. आप ह्यूमन ट्रैफिकिंग और सेक्स ट्रैफिकिंग को लेकर क्यों नहीं कुछ करती हैं, जो मुंबई में बहुत है. आप गैर-कानूनी डांस बार्स को क्यों नहीं बंद करतीं? आप गैर-कानूनी वेश्यावृत्ति के लिए क्यों चुप हैं?” इसके अलावा उन्होंने बिलकिस बानो का मुद्दा उठाकर पार्टी पर सवाल उठाए हैं.

-भारत एक्सट्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago