Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: यूपी में 23 अगस्त को पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा लाइव टेलीकास्ट, आदेश जारी

Chandrayaan-3: सरकार ने ये फैसला बच्चों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए किया है. इसीलिए आदेश में 23 अगस्त की शाम 5:15 से 6:15 तक सरकारी स्कूलों को खोले जाने के निर्देश दिए हैं.

23 अगस्त की शाम को खुलेंगे यूपी के स्कूल

UP News: यूपी के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब शाम को स्कूल खुलेंगे. ये दिन होगा 23 अगस्त का, जब शाम को स्कूल खुलेंगे और बच्चे स्कूल जाएंगे. इसको लेकर यूपी की योगी सरकार ने एक आदेश जारी किया है और इसके तहत यूपी के सभी सरकारी स्कूलों के साथ ही प्राइवेट स्कूलों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों  को खुला रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी आदेश में सभी स्कूलों को 23 अगस्त की देर शाम तक खोलने का आदेश दिया गया है और ये आदेश यूपी के इंटर तक के सभी सरकारी स्कूलों को भेजा गया है. दरअसल सरकार ने ये फैसला बच्चों को चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए किया है. इसीलिए आदेश में 23 अगस्त की शाम 5:15 से 6:15 तक सरकारी स्कूलों को खोले जाने के निर्देश दिए हैं. बच्चे स्कूल जाकर चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण देंखेंगे. बता दें कि 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और इस खाल पल को बच्चों को दिखाने के लिए ही इसका लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में किया जाएगा और बच्चों को इसके बारे में बताया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: इतिहास रचने के करीब चंद्रयान-3, सॉफ्ट लैंडिंग के लिए ISRO ने तैयार किया है प्लान B, ऐसे करेगा काम…

इतने बजे से शुरू होगा लाइव प्रसारण

इसरो ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का समय शेयर किया है और बताया है कि, बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से लाइव प्रसारण शुरू होगा. यहां आपको जानकारी दे दे कि, इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा गया था. उस वक्त इस अंतरिक्ष यान में आर्बिटर, लैंडर और रोवर को शामिल किया गया था और लैंडर के अंदर एक रोवर था, लेकिन ये लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस वजह से यह मिशन के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका था और नाकाम हो गया था. हालांकि इसरो ने 2019 में कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन के आर्बिटर का सेवाकाल 7 साल बढ़ गया है तो वहीं अब चंद्रयान-3 को लेकर पूरे देश में खासा उत्साह है.

चंद्रमा के पिछले हिस्से की जारी की गई है तस्वीरें

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इसरो (ISRO) ने ये जानकारी शेयर की है कि चंद्रयान-3 के ‘लैंडर मॉड्यूल’ ने चंद्रयान-2 के ‘ऑर्बिटर’ के साथ संचार शुरू कर दिया है. इसी के साथ आगे जानकारी दी है कि, ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड एवाइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) से ली गई चंद्रमा के पिछले हिस्से की तस्वीरें जारी कर दी हैं. इससे पहले रविवार को इसरो ने इस मिशन से जुड़ी जानकारी शेयर की थी और बताया था कि, चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के बुधवार को शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital