Bharat Express DD Free Dish

Jammu Kashmir के कुपवाड़ा में आतंकियों के मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने फेरा पानी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार तेजी से चल रहा है. सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है.

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार तेजी से चल रहा है. सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम के दरीबल मरहमा इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है. हालांकि इस दौरान आतंकी पहले ही फरार हो चुके थे.

क्या है पूरा मामला?

सीआरपीएफ की इंटेलिजेंस सेल से मिली खास जानकारी के बाद 98वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया. तलाशी के दौरान एक हाथगोला, दस एके-47 राउंड, एक दूरबीन, छह डेटोनेटर और एक पाकिस्तान में बना बैकपैक बरामद हुआ है. माना जा रहा है कि आतंकवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे लेकिन सुरक्षाबलों ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया.

इसे भी पढ़ें-विट्ठलभाई ने विधाई परंपराओं की नींव डालकर भारत के लोकतंत्र को बनाने का काम किया: अमित शाह

पुलिस के अधिकारी ने क्या बताया?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बरामदगी से इलाके में आतंकी गतिविधियों को रोकने में मदद मिली है. फिलहाल आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है और आगे की जांच भी चल रही है.

इसे भी पढ़ें-PM मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर दी शुभकामनाएं, ज्ञान के मार्ग पर चलने की दी सलाह

13 अगस्त को भी हथियार बरामद हुआ था

इससे पहले 13 अगस्त को भी कुपवाड़ा के एक जंगल से हथियारों और ड्रग्स का जखीरा मिला था. इसमें यूबीजीएल ग्रेनेड, पाकिस्तान निर्मित हथगोले, चीनी पिस्तौल, आईईडी और ब्राउन शुगर के पैकेट शामिल थे. वहीं अगस्त की शुरुआत में कालारूस इलाके में एक गुफा से आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ था जहां से ग्रेनेड, रेडियो सेट और आईईडी बनाने की किताबें बरामद की गई थीं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read