Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India-Pakistan Clash के बीच सीमा हैदर की पाकिस्तानी बहन ने PM मोदी और CM योगी से की ये अपील

Seema Haider Sister Appeal: सीमा हैदर की बहन रीमा ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी से मदद की अपील की. वह रोते हुए अपनी बहन को पाकिस्तान भेजने की गुहार लगा रही हैं, ताकि सीमा के बच्चे सुरक्षित रहें.

Seema Haider Sister Appeal

Seema Haider Sister Appeal: पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. हालांकि, सीमा पर अभी किसी बड़े हमले की खबर नहीं है. इस बीच, सीमा हैदर की बहन रीमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रही है. रीमा ने अपनी बहन सीमा हैदर को जल्द से जल्द पाकिस्तान भेजने की अपील की है.

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में रीमा ने खुद को सीमा की बहन बताया. वह भावुक होकर रोते हुए कहती है कि सीमा के बच्चे पाकिस्तान में असुरक्षित हैं. उसने पीएम मोदी और सीएम योगी से अनुरोध किया कि सीमा को पाकिस्तान वापस भेजा जाए. रीमा ने सवाल उठाया, “जब वीजा पर आए अन्य पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है, तो सीमा को क्यों नहीं भेजा जा रहा?”

सीमा हैदर का गुलाम हैदर से नहीं हुआ है तलाक

रीमा ने यह भी दावा किया कि सीमा हैदर झूठ बोल रही है. उसका गुलाम हैदर से तलाक नहीं हुआ है और न ही वह अपने पिता के साथ रहती थी. रीमा ने कहा, “सीमा किराए के मकान में रहती थी, जिसका किराया गुलाम भाई देते थे. वह झूठ बोल रही है कि उसका तलाक हो गया. ये सब उससे बुलवाया जा रहा है.” रीमा ने सीमा से अपील की, “वापस आ जाओ, कोई तुम्हें नहीं मारेगा. तुम माफी मांग लेना.”

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम करते हुए भारत ने करारा जवाब दिया. दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान ने रात होते ही फिर हमले शुरू कर दिए. भारत ने इन हमलों को एक बार फिर विफल कर दिया.

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर आया बांग्लादेश का बयान, मोहम्मद यूनुस ने कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital