Bharat Express DD Free Dish

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीएस टुटी को अहम जिम्मेदारी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीएस टुटी को जम्मू-कश्मीर में आईजी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ और आतंकी हमलों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

IG BS TUTI
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीएस टुटी को IG का महत्वपूर्ण पदभार सौंपा गया है. पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ और आतंकी हमलों से निपटने के लिए इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है.

बीएस टुटी इससे पहले झारखंड में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनके पास उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने का व्यापक अनुभव है. ऐसे में जम्मू क्षेत्र में उनकी नियुक्ति सुरक्षा एजेंसियों की रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, टुटी के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी अभियानों को और मजबूती मिलेगी, जिससे जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा.

(विकास एब्रोल)

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read