अमेरिकी राजदूत गोर ने फडणवीस के नेतृत्व की तारीफ की.
Sergio Gor India Visit: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. यह बैठक मुंबई में आयोजित इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) नेशनल कन्वेंशन 2026 के दौरान हुई. सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की.
सम्मेलन का मुख्य विषय
इस सम्मेलन का थीम था ‘रीडिफाइनिंग द इंडिया-यूएस कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’. गोर ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है. उन्होंने इसे खास बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसा गहरा है और यही वजह है कि हर सेक्टर में मिलकर काम हो रहा है.
फडणवीस की तारीफ
गोर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तरक्की के पीछे दो बड़ी वजहें हैं. पहली मुंबई और दूसरी अपने काम के प्रति एक समर्पित नेता. गोर ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर में कई नेताओं से मुलाकात की है लेकिन फडणवीस की प्रतिबद्धता अलग है.
व्यापार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
गोर ने बताया कि पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका व्यापार में जबरदस्त उछाल आया है. यह 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 240 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है. उन्होंने कहा कि यह वृद्धि अचानक नहीं हुई बल्कि हर सेक्टर में दोनों देशों ने मिलकर काम किया है.
ये भी पढ़ें-राखी से पहले पीएम मोदी कैबिनेट का तोहफा! रेलवे से लेकर नेपाल बॉर्डर हाईवे तक… 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
गोर ने कहा कि चाहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो, टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस, डिफेंस या एनर्जी भारत और अमेरिका बाकी दुनिया से आगे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि 2030 तक दोनों देशों का व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा जो साझेदारी की अपार संभावनाओं को दिखाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



