होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कड़ाके ठंड के चलते दिल्ली में येलो अलर्ट जारी (फोटो ANI)
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया है. आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD की मानें तो 17 और 18 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में शीतलहर लोगों में कंपकंपाहट पैदा करेगी. आज यानी 17 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा. वहीं दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है. बता दें कि विभाग ने यूपी के 43 जिलों में शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
कड़ाके की ठंड के चलते उत्तर भारत के कई शहरों का तापमान शून्य के करीब चला गया था. वहीं आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 1-3 डिग्री दर्ज किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के फतेहपुर में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 18 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप रहेगा. जबकि 19 से 21 तक जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा. ऐसे में दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं मौसम विभाग ने ये भी बताया कि 19 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. इसी के चलते दिल्ली में छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में 18 जनवरी से तीन दिन तक भीषण शीतलहर चलेगी.
ये भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया प्लान, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. शिमला में ताजा हिमपात के चलते पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है. इस दौरान पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ़ उठाते हुए नजर आए. शिमला के अलवा रोहतांग, शिमकुला, कुंजम, लाहौल स्पीति जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है. हालांकि अभी बर्फबारी थमी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो 18 जनवरी के बाद फिर से बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो सकता है.
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…