होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शीतलहर और घने कोहरे ने मचाई आफत (फोटो ANI)
Weather Update: उत्तर भारत समेत पूरे देश में ठंड का प्रकोप जारी है. उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में शीतलहर का कहर जारी है. दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सुबह घने कोहरे के अलावा ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है. राजधानी दिल्ली में जहां तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क चुका है तो वहीं कुछ राज्यों में पारा 0 डिग्री तक पहुंच गया. ऐसे में मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा.
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के साथ-साथ बेहद सर्द हवा का कहर भी जारी है. आज मंगलवार को सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है. दिल्ली में आईएमडी (IMD) के अनुसार मंगलवार 27 दिसंबर की सुबह घना कोहरा बना रहने का अनुमान है. नई दिल्ली में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रहीं हैं.
वहीं, कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बरसात देखने को मिली है. राजस्थान में तापमान कुछ जगहों पर शून्य से नीचे जा पहुंचा है. राजस्थान के सीकर जिले के मौसम विभाग के अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तो वही चूरू और करौली में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तापमान शीतलहर की कैटेगरी में रखा गया है.
राजस्थान के अलावा असम के डिब्रूगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई. जिसके बाद बर्फबारी भी देखने को मिली. बर्फबारी की वजह से शीत लहर का कहर जारी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मोरन इलाके में ओलावृष्टि और बर्फबारी हुई है.
जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने कोहराम मचा रखा है. मंगलवार को जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है. इसके साथ ही कई हिस्सों में तापमान न्यूनतम डिग्री के पार चला गया है. दक्षिण कश्मीर में पर्यटक रिसॉर्ट पहलगाम में बर्फबारी हुई. जिसका सीजन की पहली बर्फबारी ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया. इसके अलावा कई जगहों पर राज्य में घना कोहरा देखने को मिली.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…