दुनिया

27 December: कई हादसों की गवाह है आज की तारीख, तुर्की के भूकंप ने ली थी 40 हजार लोगों की जान, PAK की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की हुई थी हत्या

History of 27th December: आज 27 दिसंबर है और, नए साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. आने वाले नए साल में नई उम्मीदों की राह देख रहे लोगों को अब बस 4 दिन का इंतजार करना है, लेकिन आज हम आपको कुछ अहम बाते बताने जा रहे है. जी हां हम बात इतिहास की कर रहे है, यानी आज का दिन इतिहास के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. खासकर अगर आप दुनिया के लिहाज से इस दिन को देखेंगे तो आपको यह और खास नजर आएगा.

देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. दरअसल, आज ही के दिन साल 1985 में यूरोप के दो शहरों में चरमपंथियों के हमलों में 16 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इटली के रोम अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए पहले हमले में छह बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी. दूसरी घटना में आस्ट्रिया के वियना हवाई अड्डे पर तीन हमलावरों ने तेल अवीव जाने वाले विमान के यात्रियों पर हथगोला फेंका और तीन लोगों की जान ले ली थी. इसके अलावा और भी कई बड़ी घटनाएं 27 दिसंबर के नाम दर्ज हुई हैं. तो आइए जानते हैं कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में.

ये भी पढ़ें- Train Ticket Refund: कोहरे के कारण का ट्रेन का बदला रूट तो न हों परेशान, ऐसे मिलेगा रिफंड, जानिए

27 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

1797 : उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का जन्म हुआ था.

1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ का गान हुआ था.

1939 : आज के दिन तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत हो गई थी.

1960 : आज ही के दिन फ़्रांस ने अफ़्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया और परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के रास्ते पर एक कदम और आगे बढ़या  था.

1975 :आज के दिन झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत हो गई थी.

1979 : आज के ही दिन अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया था.

1985 : आज ही के दिन यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए थे.

2000 : आज के दिन ऑस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी गई.

2007 : आज के दिन पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी के पास बम हमले और गोलीबारी में मौत.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

23 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago