देश

Shaista Parveen: ‘बुर्का पहने महिलाएं आएं घर से बाहर’- मस्जिद से हुआ अनाउंसमेंट! फिर शाइस्ता ने पुलिस को ऐसे दिया चकमा

UP Police: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार चल रही है. पुलिस उसको पकड़ने के लिए लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन उसको कामयाबी हाथ नहीं लग रही है. उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन का अहम रोल है. खबरों के मुताबिक, यूपी एसटीएफ को बीते दिनों अतीक की पत्नी को पकड़ने के लिए काफी करीब पहुंच गई थी. लेकिन वह स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को चकमा देने में कामयाब रही और फरार हो गयी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि शाइस्ता प्रयागराज के हटुआ इलाके में है. सूत्रों ने कहा कि उसे अतीक के भाई अशरफ अहमद के ससुराल के पास देखा गया था.

मस्जिद से किया गया ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही पुलिस गांव में छापेमारी करने पहुंची. बुर्का पहनी महिलाएं आगे आईं और महिलाओं ने पुलिस टीमों को घेर लिया. इससे पहले मस्जिद से अनाउंसमेंट से घोषणा की गई थी कि सभी बुर्का पहने महिलाएं बाहर आ जाएं. उसके बाद कई महिलाएं बुर्का पहनकर अपने घरों से निकलीं और इसका फायदा उठाकर शाइस्ता परवीन वहां से फरार हो गई. अब इस गांव पर पुलिस और एसटीएफ की पैनी नजर है. साथ ही पुलिस अब उन लोगों को भी ट्रेस कर रही है जो शाइस्ता की मदद कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: “कांग्रेस हार के डर से ओछी बातें कर रही है, जनता सिखाएगी सबक”, जूनियर खड़गे के पीएम मोदी को ‘नलायाक’ बोलने पर CM बोम्बई ने किया पलटवार

सोलत हनीफ से पूछताछ कर जानकारी जुटायी थी

इससे पहले यूपी पुलिस ने नैनी जेल जाकर अतीक के वकील खान सोलत हनीफ से पूछताछ की, जो गैंगस्टर का करीबी है और उमेश पॉल अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है. हनीफ के इनपुट के आधार पर पुलिस को पता चला कि उमेश पॉल की हत्या से पहले शाइस्ता परवीन ‘लेडी डॉन’ मंडी पासी से मिली थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

49 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

53 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago