Bharat Express DD Free Dish

शरद पवार ने बताई अजित पवार की अंतिम इच्छा, शपथ से पहले सुनेत्रा पर क्या बोले?

Sharad Pawar On Sunetra Pawar NCP: अजित पवार के निधन के बाद से महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई तरह की सियासी चर्चाएं चल रही हैं. इस बीच सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के सवाल पर शरद पवार ने बड़ा खुलासा कर दिया है.

Sharad Pawar On Sunetra Pawar NCP Ajit Pawar Last Wish

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के आकस्मिक निधन के बाद आज उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) कमान संभालने जा रही हैं. खबर है कि वे आज शाम डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी. लेकिन इस ताजपोशी से ठीक पहले एनसीपी (SP) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सियासी गलियारों में सन्नाटा पसरा दिया है. शरद पवार ने बताया कि अजित पवार की मौत से पहले दोनों एनसीपी (शरद और अजित गुट) के विलय की तैयारी पूरी हो चुकी थी और 12 फरवरी को इसका आधिकारिक ऐलान होना था.

‘अजित की यही इच्छा थी’ (Ajit Pawar Last Wish)

शरद पवार (Sharad Pawar) ने भावुक होते हुए बताया कि पिछले 4 महीनों से दोनों गुटों के एक होने पर गुप्त चर्चा चल रही थी. इस पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व खुद अजित पवार और शरद गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल कर रहे थे. दोनों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में थी. पवार ने खुलासा किया कि 17 जनवरी को बारामती के गोविंद बाग में उनके और अजित के बीच एक अहम बैठक हुई थी. विलय पर अंतिम मुहर लग चुकी थी और 12 फरवरी को दोनों पार्टियों के एक होने की सार्वजनिक घोषणा की जानी थी.

‘मुझे जानकारी नहीं, फैसले दूसरे ले रहे हैं’

जब शरद पवार से सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के डिप्टी सीएम बनने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की. उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. मैंने अखबार में पढ़ा कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने सीएम से बात की है. यह उनकी पार्टी का फैसला है, शायद आंतरिक निर्णय लिया गया होगा. हालांकि, उन्होंने परिवार का समर्थन करते हुए यह भी जोड़ा कि मौजूदा हालात में किसी न किसी को जिम्मेदारी लेने के लिए आगे आना ही होगा. परिवार की नई पीढ़ी को विरासत संभालनी होगी.

ये भी पढ़ें: ‘दुनिया देखेगी तबाही…’, फैजान की हिट लिस्ट में 7 हिंदुवादी कौन? 29 पेज का प्लान हिला देगा दिमाग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) मुंबई पहुंच चुकी हैं. आज दोपहर एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जाएगा और शाम करीब 5 बजे राजभवन या लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. महायुति सरकार ने उनके नाम को स्वीकार कर लिया है. नियम के मुताबिक, उन्हें 6 महीने के भीतर विधानसभा चुनाव लड़ना होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read