Bharat Express DD Free Dish

क्या शशि थरूर बदल रहे हैं साइड? मैंगो पार्टी में कांग्रेस गायब, भाजपाइयों की भरमार

Shashi Tharoor Mango Party: कांग्रेस नेता शशि थरूर की मैंगो पार्टी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा. इससे कांग्रेस नेताओं की दूरी बनाकर रखी. इससे एकक बार फिर सियासी अटकलें बढ़ने लगी है.

Shashi Tharoor Mango Party Political Buzz

शशि थरूर की मैंगो पार्टी

Shashi Tharoor Mango Party: कभी सेना, कभी पीएम मोदी को कभी सरकार के समर्थन में बयान देकर सियासी पारा हाई करने वाले कांग्रेस नेता शशि शरीर अब मैंगो पार्टी के जरिए सियासी हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर आम की पार्टी रखी थी. इसमें बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इस पार्टी में राजनयिक, पत्रकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे. भाजपा के अलावा भी कई दलों से लोग आए. हालांकि, दिग्गज कांग्रेसियों ने इससे दूरी बनाए रखी. इससे चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं अब कांग्रेस उनसे दूरी और वो भाजपा से करीबी तो नहीं बनाने लगे हैं.

बीजेपी नेताओं की उपस्थिति

शशि थरूर की मैंगो पार्टी में बीजेपी नेताओं की बात करें तो इस पार्टी में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सुधांशु त्रिवेदी, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद डा. संजय सिंह के अलावा बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल से सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई दिग्गजों का जमावड़ा लगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahnawaz Hussain (@shahnawazbjp)

ओवैसी और महुआ मोइत्रा की मौजूदगी

भाजपा नेताओं के अलावा जिस चेहरे ने सबका ध्यान खींचा वो असदुद्दीन ओवैसी फेश था. सांसद असदुद्दीन ओवैसी जैसे ही पहुंचे उन्हें शाहनवाज हुसैन ने गले लगाया और थोड़ी देर बातचीत की. वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा अपने पति व पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा के साथ पार्टी में शामिल हुईं.

कांग्रेस नेताओं की दूरी

कांग्रेस सांसद की पार्टी में जहां बीजेपी के कई नेता दिखे. TMC सांसद महुआ मोइत्रा और सांसद ओवैसी भी नजर भी आए. हालांकि, इस पार्टी में सबसे दिलचस्प जो रहा वो ये कि इसमें कोई बड़े स्तर का कांग्रेस नेता शामिल नहीं हुआ. अब इस कारण सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है.

क्या बीजेपी के करीब जा रहे हैं थरूर?

भारत की विदेश नीति पर एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही थी. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कई मौकों पर भारत सरकार और विदेश मंत्रालय की जमकर तारीफ की थी. ऑपरेशन सिंदूर में विदेश जाने वाले डेलिगेशन में शामिल होने के लिए जब कांग्रेस पार्टी से नाम मांगा गया तो उसमें थरूर का नाम नहीं था, इसके बावजूद भी डेलिगेशन का हिस्सा बने. कयास लगाए जाने लगे कि वो भाजपा के करीब जा रहे हैं और कांग्रेस से उनकी दूरियां बढ़ रही हैं.

ये भी पढ़ें: भारत ने कैसे किया मालदीव का चीनी मोहभंग? पीएम मोदी के लिए मोइज्जू ने बिछाई लाल कालीन; ड्रैगन के कान हुए खड़े

शशि थरूर पर तमाम कयास जारी…

तमाम कयास इस लिए भी लगाए जा रहे हैं क्योंकि, कुछ दिन पहले शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन ने एक दूसरे पर निशाना भी साधा था. वहीं थरूर ने एक कार्यक्रम में बच्चे के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि राष्ट्र ऊपर है पार्टी बाद में आती है. ऐसे में मैंगो पार्टी में कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति ने सियासी अटकलों को और बढ़ा दिया है. अब देखना यह होगा कि शशि थरूर की इस पार्टी से देश की सियासत में क्या मोड़ आता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read