Bharat Express DD Free Dish

3,164 दिन बाद BJP से अलग हुए शहजाद पूनावाला, क्या है इस्तीफे की वजह? 2024 का वीडियो वायरल

Shehzad Poonawalla resigns: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने X (ट्विटर) बायो से बीजेपी का जिक्र हटा दिया है. जानिए उनके इस चौंकाने वाले फैसले की पूरी इनसाइड स्टोरी

Shehzad Poonawalla

Shehzad Poonawalla resigns: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे मुखर, चर्चित और प्राइम-टाइम टीवी डिबेट्स का प्रमुख चेहरा रहे शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने अचानक पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस फैसले के तुरंत बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के बायो में बड़ा बदलाव करते हुए बीजेपी का जिक्र पूरी तरह हटा दिया है.

‘पीएम मोदी का आजीवन अनुयायी’ (Shehzad Poonawalla BJP resignation)

इस्तीफे की खबरों के बीच शहजाद पूनावाला ने X पर अपने अपडेटेड बायो का स्क्रीनशॉट शेयर किया. नए बायो में बीजेपी या राष्ट्रीय प्रवक्ता का कोई उल्लेख नहीं है, हालांकि इंस्टाग्राम पर पुराना बायो ही दिख रहा है. X के नए बायो में लिखा है- धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय. लेखक: ‘GST की यात्रा’. पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी.

Shehzad Poonawalla X bio updated

इस्तीफे की क्या है वजह? (Why Shehzad Poonawalla left BJP)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहजाद पूनावाला ने अपने इस्तीफे के पीछे ‘व्यक्तिगत कारणों’ (Personal Reasons) का हवाला दिया है. हालांकि, हाल ही में दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के क्लिप्स रीपोस्ट करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति छोड़ने पर विचार कर रहे थे.

पूनावाला ने कहा था कि मैंने 2024 के चुनाव को अपना आखिरी चुनाव मान लिया था. मैं 2006 (NSUI) से यानी पिछले 18-19 सालों से सक्रिय राजनीति में हूं. मैंने सोचा था कि मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनने पर अलग हो जाऊंगा, लेकिन दिल्ली, हरियाणा और बंगाल के चुनावों में ताकत लगाने के लिए रुक गया था.

कितने दिन BJP में रहे (Shehzad Poonawalla X bio updated)

21 नवंबर 2021 को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में उनकी पहली बड़ी आधिकारिक नियुक्ति से, 31 जुलाई 2026 को उनके इस्तीफे तक का समय गिना जाए, तो वे 4 साल, 8 महीने और 10 दिन (कुल 1,713 दिन) संगठन में पूरी तरह सक्रिय रहे. यदि दिसंबर 2017 में कांग्रेस पार्टी छोड़ने और बीजेपी का समर्थन करने के समय से उनके पूरे सफर को आंका जाए, तो वे लगभग 8 साल, 7 महीने (कुल 3,164 दिन) तक पार्टी से जुड़े रहे.

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में कौन है वो जिसने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति? पुलिस ने संभाला मोर्चा

बगावत से प्रवक्ता तक का सफर (Shehzad Poonawalla Congress to BJP)

पेशे से वकील और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में कांग्रेस से की थी. 2017 में राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया को ‘धांधली’ बताकर बगावत करने के बाद वे काफी चर्चा में आए थे. इसके बाद नवंबर 2021 में वे औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हुए और जल्द ही उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई. अब 38 वर्ष की उम्र में उनके अचानक इस्तीफा देने और राजनीति से दूरी बनाने के फैसले पर जल्द ही उनकी तरफ से आधिकारिक बयान जारी होने की उम्मीद है.

shehzad poonawalla news, who is shehzad poonawalla, shehzad poonawalla twitter, shehzad poonawalla wikipedia, shehzad poonawalla religion, shehzad poonawalla age, shehzad poonawalla brother, shehzad poonawalla and tehseen poonawalla, shehzad poonawalla family, shehzad poonawalla tehseen poonawalla, shehzad poonawalla wiki, tehseen poonawalla and shehzad poonawalla, shehzad poonawalla wife



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read