शेख हसीना. (फाइल पोटो)
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को कोर्ट की अवमानना (Contempt of Court) के एक मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई है. यह फैसला बुधवार को ICT-1 की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनाया, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति मोहम्मद गोलाम मर्तुजा मोजुमदार ने की. इस फैसले को लेकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, क्योंकि शेख हसीना बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी अवामी लीग की प्रमुख भी हैं. मामला न्यायपालिका के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे ICT ने गंभीरता से लिया. फिलहाल इस पर शेख हसीना या उनकी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



